यूक्रेन युद्ध के बीच ऐक्शन में इजरायल, फलीस्तीनी हमलावरों का ढहाया घर

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेना ने बताया कि मकान ध्वस्त किए जाने के दौरान सशस्त्र फलस्तीनियों ने सैनिकों पर गोलियां चलाई और उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की. सेना ने यह भी बताया कि दर्जनों फलस्तीनियों ने सैनिकों पर पत्थर, बम और हथगोले फेंके और उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की.

विज्ञापन

रूस और यूक्रेन के बीच जहां पिछले 13 दिनों से युद्ध जारी है. वहीं इजरायल ने दावा किया है कि उसकी सेना ने दो फिलिस्तीनियों के घर ज़मींदोज कर दिए. इजराइली सेना ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी कि उसने पिछले साल वेस्ट बैंक में जानलेवा हमले करने के दो फलस्तीनी आरोपियों के मकान ध्वस्त कर दिए हैं.

विज्ञापन

एक कार में गोलीबारी करने का आरोप

सेना ने बताया कि वेस्ट बैंक में मोहम्मद जरादत और जित जरादत के आवास सोमवार को ध्वस्त कर दिए गए. इन लोगों पर होमेश की चौकी के समीप एक कार में गोलीबारी करने का आरोप हैं जिसमें एक यहूदी छात्र मारा गया था और दो अन्य घायल हो गए थे.

Also Read: रूस-यूक्रेन वॉर लाइव अपडेट: सुमी में रूसी सेना ने गिराए 500KG के बम, 18 की मौत, यूक्रेन ने किया ये दावा
फलस्तीनियों ने गोलियां चलाई

सेना ने बताया कि मकान ध्वस्त किए जाने के दौरान सशस्त्र फलस्तीनियों ने सैनिकों पर गोलियां चलाई और उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की. सेना ने यह भी बताया कि दर्जनों फलस्तीनियों ने सैनिकों पर पत्थर, बम और हथगोले फेंके और उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की. अभी किसी के हताहत होने की खबरें नहीं है.

मकान ढहने से भविष्य में होने वाले हमलों को रोका जा सकेगा

इजराइली अधिकारियों ने कहा कि मकान ढहने से भविष्य में होने वाले हमलों को रोका जा सकेगा जबकि मानवाधिकार समूहों ने इसे सामूहिक सजा देने का तरीका बताया; इस कार्रवाई से कुछ घंटों पहले एक फलस्तीनी ने यरुशलम की ओल्ड सिटी में दो पुलिस अधिकारियों को चाकू घोंप दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गोली मार दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola