रूस-यूक्रेन वॉर लाइव अपडेट: कीव के पास बिखरे हैं युद्ध के निशान, नागरिकों को बाहर निकाला गया
Kyiv: A Ukrainian soldier walks past debris of a burning military truck, on a street in Kyiv, Ukraine, Saturday, Feb. 26, 2022. Russian troops stormed toward Ukraine’s capital Saturday, and street fighting broke out as city officials urged residents to take shelter. AP/PTI(AP02_26_2022_000137B)
रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट LIVE Updates: रूस और यूक्रेन का युद्ध आज 13वें दिन में प्रवेश कर गया है. यूक्रेनी सरकार की ओर से दावा किया गया है कि सुमी में रूसी सेना ने देर रात रिहायशी इलाकों में 500 किलो के बम गिराये हैं. हर पल के अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ
कीव के पास बिखरे हैं युद्ध के निशान, नागरिकों को बाहर निकाला गया
रूसी हमले से इरपिन शहर बिलकुल बर्बाद हो गया है और वहां की जमीन पर गोलियां और हथियार बिखरे पड़े हैं. नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
410 भारतीयों को आज दो विमानों में रोमानिया से एयरलिफ्ट किया गया
410 भारतीयों को आज दो विमानों में रोमानिया से एयरलिफ्ट किया गया है. यह जानकारी सिविल एविशन मंत्रालय की ओर से दी गयी है.
यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने कहा-जेलेंस्की युद्ध रोकें
यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने जेलेंस्की से कहा है कि वे अहंकार छोड़ें और युद्ध रोकें. वहीं जेलेंस्की ने कहा है कि हम अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं.
यूक्रेन का दावा-रूस के 80 हेलीकॉप्टर मार गिराए
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच आज यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 80 हेलीकॉप्टर और 303 टैंक को मार गिराया है. वहीं यूक्रेन के कई शहरों में रूस का हमला जारी है.
सुमी में रूसी सेना ने गिराए 500KG के बम, 18 की मौत
यूक्रेनी सरकार की ओर से दावा किया गया है कि सुमी में रूसी सेना ने देर रात रिहायशी इलाकों में 500 किलो के बम गिराने का काम किया है. इस हमले में 2 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई. यहां चर्चा कर दें कि सुमी यूक्रेन का वहीं शहर है जहां करीब 700 भारतीय छात्र अभी भी फंसे हैं.
यूक्रेन के शहर सूमी पर बमबारी, 9 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के शहर सूमी पर रूस की ओर से बमबारी की गई है जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है. यूक्रेन में आज 13वें दिन भी जंग जारी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए