ePaper

PHOTOS: इजराइल ने दी हमास से बदला लेने की मंजूरी, अमेरिका ने कहा- 'हम सैन्य सहायता देंगे'

Updated at : 09 Oct 2023 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: इजराइल ने दी हमास से बदला लेने की मंजूरी, अमेरिका ने कहा- 'हम सैन्य सहायता देंगे'

इजरायली हमले से तबाह हुआ लेबनान

इजराइली सरकार ने युद्ध की औपचारिक घोषणा कर दी है और हमास के अप्रत्याशित हमले का बदला लेने के लिए ‘‘अहम सैन्य कदम’’ उठाने को मंजूरी दे दी है. इसी के साथ उसने गाजा पट्टी में बमबारी तेज कर दी है. इस संघर्ष में दोनों पक्षों के मृतकों की संख्या 1,100 के पार चली गयी है और हजारों लोग घायल हैं.

विज्ञापन
undefined

इजराइली सरकार ने युद्ध की औपचारिक घोषणा कर दी है और हमास के अप्रत्याशित हमले का बदला लेने के लिए ‘‘अहम सैन्य कदम’’ उठाने को मंजूरी दे दी है. इसी के साथ उसने गाजा पट्टी में बमबारी तेज कर दी है. इस संघर्ष में दोनों पक्षों के मृतकों की संख्या 1,100 के पार चली गयी है और हजारों लोग घायल हैं.

undefined

हमास के हमले के 40 घंटे से अधिक समय बाद अब भी इजराइली सेना कई स्थानों पर छिपे आतंकवादियों से लड़ रही है. इजराइल में कम से कम 700 लोगों के मारे जाने की खबर है और गाजा में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं. इजराइल में पिछले कई दशकों में इतने ज्यादा लोगों की मौत नहीं देखी गयी.

undefined

इजराइल ने कहा कि उसने दो किब्बुत्जिम बस्तियों समेत देश के चार स्थानों को हमास के लड़ाकों के नियंत्रण से छुड़ाने के लिए विशेष बल बुलाया है. एक इलाके से इजराइली पुलिस द्वारा जारी फुटेज में सुरक्षाबल एक खुले मैदान में हमास के आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान लंबी-लंबी घास के बीच घुटनों के बल बैठे दिखे.

undefined

युद्ध की घोषणा ने एक बड़ी लड़ाई का संकेत दिया है और सबसे अहम सवाल यह है कि क्या इजराइल गाजा में जमीनी हमला करेगा. इस बीच, हमास और एक छोटे ‘इस्लामिक जिहाद’ समूह ने इजराइल से 130 से अधिक लोगों को बंधक बनाने और उन्हें गाजा लाए जाने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि इन बंधकों की रिहाई के बदले में वह इजराइल द्वारा कैदी बनाए गए हजारों फलस्तीनियों की रिहाई की मांग करेंगे.

undefined

ऐसी जानकारी है कि बंधकों में सैनिक और महिलाओं, बच्चे तथा बुजुर्गों समेत असैन्य नागरिक शामिल हैं जिनमें से ज्यादातर इजराइली हैं लेकिन कुछ लोग अन्य देशों के भी हैं. इजराइली सेना का अनुमान है कि शनिवार को किए गए हमले में हमास के 1,000 लड़ाकों ने भाग लिया. इतनी बड़ी संख्या यह दिखाती है कि गाजा पर शासन करने वाले इस आतंकवादी समूह ने किस हद तक इस हमले की योजना बनायी थी. हमास ने कहा कि उसने इजराइल के कब्जे और गाजा की नाकाबंदी के कारण फलस्तीनियों की बढ़ती पीड़ा के जवाब में यह हमला किया है.

undefined

हमास के बंदूकधारियों ने घंटों तक उत्पात मचाया, सड़कों पर लाशें बिछा दीं और एक संगीत महोत्सव में शामिल हुए लोगों पर भी कहर बरपाया. बचाव सेवा जाका ने बताया कि उसने महोत्सव से करीब 260 शव बरामद किए हैं और यह संख्या बढ़ने की आशंका है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इजराइल ने अपनी मृतक संख्या में इनमें से कितने शव शामिल किए हैं.

undefined

इस हमले के जवाब में इजराइल ने अभी तक गाजा में 800 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया और बेत हानून शहर में हवाई हमलों में ज्यादातर इमारतें जमींदोज कर दी. इजराइल के रियर एडमिरल डेनियल हेगारी ने पत्रकारों को बताया कि हमास हमलों के मंच के रूप में इस शहर का इस्तेमाल कर रहा था. अभी हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और शहर के ज्यादातर लोगों के पहले ही भाग जाने की संभावना है.

undefined

दोनों पक्ष के नागरिक इस संघर्ष की भारी कीमत अदा कर रहे हैं. इजराइली सेना ने गाजा के समीप कम से कम पांच शहरों को खाली कराया है. इजराइल के एक केंद्रीय पुलिस थाने के बाहर डीएनए नमूने देने के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गयी ताकि उनके परिवार के लापता सदस्यों की पहचान में मदद मिल सके.

undefined

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि रविवार देर रात तक इजराइली हवाई हमलों में गाजा में 159 मकान नेस्तनाबूद कर दिए गए और 1,210 अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. गाजा के विस्थापित लोगों की संख्या 1,23,000 से ज्यादा पहुंच गयी है. संयुक्त राष्ट्र की फलस्तीनी शरणार्थियों की एक एजेंसी ने कहा कि एक स्कूल को सीधा निशाना बनाया गया जिसमें 225 से अधिक लोगों ने शरण ली हुई थी.

undefined

कई इजराइली मीडिया संगठनों ने बचाव सेवा के अधिकारियों के हवाले से बताया कि इजराइल में 44 सैनिकों समेत कम से कम 700 लोगों की मौत हो गयी है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 78 बच्चों और 41 महिलाओं समेत 413 लोगों की मौत हो गयी है. दोनों पक्षों के करीब दो-दो हजार लोग घायल हुए हैं. इजराइल के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने 400 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है तथा कई अन्य को बंधक बना लिया है.

undefined

उत्तरी इजराइल में लेबनान के हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के साथ गोलाबारी से इस संघर्ष के व्यापक पैमाने पर फैलने की आशंका बढ़ गयी है. हिजबुल्ला ने सीमा पर एक विवादित इलाके में रविवार को इजराइली ठिकानों पर रॉकेट दागे और बदले में इजराइल ने भी ड्रोन हमले किए. इजराइली सेना ने बताया कि मुठभेड़ के बाद स्थिति शांत है.

undefined

इजराइल की सुरक्षा कैबिनेट ने ‘‘अहम सैन्य कदमों’’ को मंजूरी दे दी है. अभी इन कदमों को परिभाषित नहीं किया गया है लेकिन युद्ध की घोषणा सेना तथा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को व्यापक जनादेश देती प्रतीत होती है. गाजा में बंधकों की उपस्थिति ने इजराइल की जवाबी कार्रवाई को जटिल बना दिया है. इजराइल ने पहले भी बंधक नागरिकों को वापस लाने के लिए भारी आदान-प्रदान किया है.

undefined

मिस्र के एक अधिकारी ने बताया कि इजराइल ने बंधकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काहिरा से मदद मांगी है. मिस्र ने दोनों पक्षों से संभावित संघर्ष विराम के बारे में भी बात की है लेकिन इजराइल अभी ‘‘इस चरण पर’’ संघर्ष विराम के लिए तैयार नहीं है. वहीं, वेस्ट बैंक के आसपास रविवार को इजराइली सैनिकों के साथ झड़प में छह फलस्तीनी मारे गए.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola