Israel Palestine Conflict: हमास के हमले में 40 की मौत, बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा-हम युद्ध में हैं
Some rise from the area of a power plant outside Ashkelon, Israel, on Saturday, Oct. 7, 2023. Palestinian militants in the Gaza Strip infiltrated Saturday into southern Israel and fired thousands of rockets into the country while Israel began striking targets in Gaza in response. AP/PTI(AP10_07_2023_000317B)
आतंकवादी समूह हमास ने शनिवार सुबह गाजा से इजराइल के पर हमले शुरू कर दिये, इस हमले से इजरायल बौखला गया और उसने युद्ध की घोषणा कर दी है. एपी न्यूज एजेंसी के अनुसार हमास के हमले में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. वहीं इस हमले में 250 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. इस हमले से नाराज इजरायल सरकार के रक्षा मंत्री ने घोषणा कर दी है कि युद्ध छिड़ गया है. उन्होंने दावा किया कि इस युद्ध में इजराइल जीतेगा. गौरतलब है कि गाजा पर शासन करने वाले उग्रवादी समूह हमास और इजराइल के बीच वर्षों से गंभीर तनाव व्याप्त है. अब जबकि हमास ने इजरायल पर हमला किया है स्थिति और भी गंभीर हो गई है.
एयर इंडिया ने दिल्ली से इजराइल जाने वाली उड़ान रद्द की
इजराइल के तेल अवीव पर शनिवार को हमास आतंकवादियों के हमला करने के बाद एयर इंडिया ने नयी दिल्ली से वहां जाने वाली उड़ान रद्द कर दी. एयरलाइन तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है. ये उड़ानें- सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को होती हैं. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को नयी दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान संख्या एआई 139 और वापसी की उड़ान एआई 140 को रद्द कर दिया गया है.
हमास के हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत
इजराइल में हमास के हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं. यह जानकारी इजराइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने दी.
इजरायल ने हमास को हमले के लिए नहीं उकसाया
हमास द्वारा इजरायल पर हमले की शुरुआत किए जाने पर आईडीएफ के पूर्व प्रवक्ता ने कहा कि यह हमले के लिए किसी भी तरह इजरायल ने नहीं उकसाया था, यह एक स्वतंत्र पहल थी. उनका कहना है कि ईरान फिलिस्तीनियों के क्षेत्रों में चाहे वह वेस्ट बैंक हो या गाजा में, लाखों की संख्या में पैसा डाल रहा है. इस पूरे क्षेत्र में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा है.
दुश्मन को हमले की कीमत चुकानी होगी
हमास द्वारा किए गए हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम युद्ध में हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे दुश्मनों को इजरायल पर हमले की कीमत चुकानी होगी.
हमास के हमले से इजरायल बौखला
हमास के हमले से इजरायल बौखला गया है, तेल अवीव में इजराइली सैन्य मुख्यालय में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने चेतावनी दी कि हमास ने आज सुबह दक्षिणी और मध्य इजराइल में रॉकेट हमला करके बड़ी गलती की है
राजस्थान- अशोक गहलोत का पीएम मोदी पर प्रहार! पूछा – ‘हमारे फैसले कब लागू…’
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए