Israel Hamas War: इजराइल ने और फिलिस्तीनी कैदियों को किया रिहा, अपनों से मिलकर कुछ यूं रोए बंधक

Israel Hamas War: आतंकी संगठन हमास और इजराइल के बीच सीजफायर चल रहा है. इस बीच भारत ने फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास की ओर से इजराइली बंधकों को रिहा किए जाने का स्वागत किया है. जानें क्या है ताजा अपडेट

इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध में थोड़ा विराम नजर आ रहा है. जी हां… दोनों पक्षों में सीजफायर चल रहा है. इस बीच खबर है कि युद्धविराम के छठवें दिन इजराइल ने और फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है. इधर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल पहुंच चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमास और इजराइल के बीच सीजफायर पर चर्चा होगी.

इससे पहले खबर आई थी कि फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास और इजराइल के बीच सीजफायर के पांचवें दिन मंगलवार को हमास ने 12 बंधकों को रिहा किया. आपको बता दें कि इजराइल जेलों में बंद रहे 30 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर चुका है. इजराइल की ओर से जानकारी दी गई कि हमास द्वारा रिहा किए गए उसके 10 नागरिक और थाईलैंड के दो नागरिक इजराइल लौट चुके हैं.

इजराइल ने हमास को पूरी तरह से समाप्त करने के की बात कही है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद युद्ध जारी रखने की बात कह चुके हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हमास की सैन्य क्षमताओं को नष्ट किया जाएगा और गाजा में उसके 16 साल लंबे शासन को समाप्त किया जाएगा. नेतन्याहू ने 240 बंधकों को मुक्त करने का वादा किया है.

इजराइल की ओर से कहा गया है कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई के लिए सीजफायर को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इजराइल ने यह भी कहा है कि युद्ध विराम समाप्त होने के बाद हमले फिर से शुरू किये जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमास बंधकों की रिहाई के बदले बड़ी मांगें रखता नजर आ सकता है.

यदि आपको याद हो तो हमास और अन्य आतंकवादी संगठनों ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में हमला किया था और 240 लोगों को बंधक बना लिया था. इन बंधकों में से 160 अब भी उसके कब्जे हैं. वहीं शेष को युद्धविराम के दौरान रिहा करने का काम पूरा हो चुका है.

इजराइल की सेना ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, हमास ने जिन बंधकों को रिहा किया है उनमें नौ महिलाएं और 17 वर्षीय एक किशोर शामिल है. इन सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
Also Read: Israel Hamas War: सीजफायर दो दिन और बढ़ा, इसके बाद इजराइल बरसाएगा गाजा पर बम
इधर, भारत ने फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास की ओर से इजराइली बंधकों को रिहा किए जाने का स्वागत किया है जबकि शेष बंधकों को बिना तत्काल रिहा किए जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










