Israel Hamas : गाजा की लड़ाई में हिजबुल्लाह की एंट्री! अमेरिका को दी बड़ी चेतावनी, कहा- सभी विकल्प खुले

Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Nov 2023 10:29 PM

विज्ञापन

In this undated photo provided by the Israeli military, Israeli troops are seen during a ground operation in the Gaza Strip. Israeli ground forces have been operating in Gaza in recent days as Israel presses ahead with its war against Hamas militants. AP/PTI(AP11_03_2023_000252B)

इजराइल और हमला के बीच छिड़ी लड़ाई भीषण से भीषण होती जा रही है. इजराइल गाजा में चुन-चुनकर आतंकियों के अड्डों पर हमला कर रहा है. वहीं एक बार फिर इजराइल और अमेरिका पर हिजबुल्लाह आंख तरेर रहा है.

विज्ञापन
undefined

इजराइल और हमला के बीच छिड़ी लड़ाई भीषण से भीषण होती जा रही है. इजराइल गाजा में चुन-चुनकर आतंकियों के अड्डों पर हमला कर रहा है. इसी कड़ी में एक बार फिर इजराइल और अमेरिका पर हिजबुल्लाह आंख तरेर रहा है. हिजबुल्ला ने साफ तौर पर इजराइल के साथ-साथ अमेरिका को बड़ी चेतावनी दे डाली है.

undefined

लेबनान के उग्रवादी समूह हिजबुल्ला के नेता ने कहा कि उसकी मिलिशिया इजराइल-हमास युद्ध से दूर रहने की अमेरिका की चेतावनियों से डरने वाली नहीं है.

undefined

टेलीविजन पर प्रसारित भाषण में हसन नसरल्ला ने भूमध्य क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य तैनाती की बात करते हुए कहा कि भूमध्य सागर में आपके बेड़े हमें नहीं डरा सकेंगे. उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला सभी विकल्पों के लिए तैयार है.

undefined

नसरल्ला ने कहा कि उसकी ताकतवर मिलिशिया सीमा पर इजराइल के साथ अभूतपूर्व लड़ाई में जुटी हुई है. उसने क्षेत्र में संघर्ष और तेज होने की धमकी भी दी.

undefined

हिजबुल्ला ने सीधी इजराइल और हमास युद्ध में कूदने की धमकी तो नहीं दी लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया कि लेबनान-इजराइल सीमा पर लड़ाई अब एक सीमित क्षेत्र तक सिमटी नहीं रहेगी.

undefined

इधर, इजराइल हमास पर लगातार हमला कर रहा है. इजराइली बम गाजा की तस्वीर बदलने पर उतारू हैं. गाजा की बड़ी बड़ी इमारतें इजराइली बारूद के आगे ढेर हो गई हैं.

undefined

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी साफ कर दिया है कि जब तक हमास बंधक बनाए गए लोगों को आजाद नहीं करता, तब तक इजराइल वहां आक्रामक और सैन्य कार्रवाई करता रहेगा.

undefined

इसी कड़ी में आज अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल पहुंचे. इजराइल में उन्होंने नेतन्याहू से मुलाकात की. साथ ही अमेरिकी मदद का भरोसा भी जताया.

undefined

वहीं ब्लिंकन ने गाजा में मानवीय स्थितियों में सुधार के लिए इजराइल से अस्थायी संघर्ष-विराम पर सहमत होने का आग्रह किया था. उन्होंने इजराइल से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के हर संभव उपाय करने को भी कहा.

undefined

हालांकि नेतन्याहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इजराइल ने अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ाई जारी रखी है.वह एक ऐसे अस्थायी संघर्ष-विराम से इनकार करता है, जिसमें उसके बंधकों की रिहाई शामिल नहीं है.

undefined

बता दें, हमास आतंकवादियों ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला कर कई लोगों की जान ले ली थी साथ ही करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola