Iran Strike on Israel : इजराइल को मिटा देंगे, खामेनेई ने खाई कसम, नहीं लिया अमेरिका का नाम

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Jun 2025 8:08 AM

विज्ञापन

Iran Strike on Israel

Iran Strike on Israel : ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर अमेरिकी हमले के बाद प्रतिक्रिया आई. इसमें तेल अवीव के खिलाफ हमले तेज करने की कसम खाई गई, लेकिन अमेरिकी हमलों का कोई जिक्र नहीं किया. जानें हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?

विज्ञापन

Iran Strike on Israel : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी हमले के बाद प्रतिक्रिया दी है. ईरान में तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा हमला किए जाने के बाद बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने इजराइल को करारा जवाब देने की कसम खाई. ईरानी नेता के आधिकारिक हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हमले के बाद रिएक्शन आया. इसमें तेल अवीव के खिलाफ हमले तेज करने की कसम खाई गई, लेकिन अमेरिकी हमलों का कोई जिक्र नहीं किया गया.

अयातुल्ला के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म में कहा गया, “सजा जारी है. जायोनी दुश्मन ने एक गंभीर गलती की है, एक बड़ा अपराध किया है. उसे सज़ा मिलनी चाहिए  और उसे सजा मिल रही है. उसे अभी सजा दी जानी बाकी है.” खामेनेई का यह बयान अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों (फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान) को निशाना बनाने के लिए ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ चलाए जाने के बाद आया है.

ईरान पर हमले के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमला करने का निर्णय ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करने और दुनिया के नंबर एक आतंकवाद प्रायोजक राज्य द्वारा उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकने के उद्देश्य से लिया गया था. ट्रंप ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, ” ईरान को अब शांति स्थापित करनी होगी. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े और बहुत खतरनाक होंगे.”

यह भी पढ़ें : Fact Check : अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया? जानें सच्चाई

ईरान ने अमेरिका पर ईरानी ठिकानों पर हमला करके अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. आपातकालीन यूएनएससी बैठक का आह्वान करते हुए ईरान ने कहा कि वाशिंगटन से हमले के बाद खुद का बचाव करने के लिए उसके पास सभी विकल्प सुरक्षित हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola