हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत, जानें क्या बात आई सामने

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 May 2024 11:02 AM

विज्ञापन

President Ebrahim Rais/ File Photo

हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई है. इस संबंध में सरकारी टीवी की ओर से खबर दी गई है.

विज्ञापन

Iran Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (President Ebrahim Raisi), विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर सामने आई थी. इसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया. सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी , विदेश मंत्री और अन्य लोगों के शव दुर्घटनास्थल से मिले हैं.

पहले ईरान के सरकारी टीवी ने हादसे को लेकर बताया था कि ईरान के राष्ट्रपति रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है. हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है. आपको बता दें कि उनका हेलीकॉप्टर घने कोहरे में पहाड़ी इलाके को पार करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

ईरान ने किया था इजराइल पर एक जबरदस्त ड्रोन हमला

आपको बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान ने पिछले महीने इजराइल पर एक जबरदस्त ड्रोन के साथ-साथ मिसाइल हमला किया था. यही नहीं, ईरान का यूरेनियम संवर्धन भी हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंच चुका है.

Read Also : ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर का कोई सुराग नहीं, पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका

रईसी को खामेनेई का बेहद करीबी बताया जाता है

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की उम्र 63 वर्ष थी और वे एक कट्टरपंथी नेता के रूप में पहचाने जाते थे. उन्होंने पूर्व में देश की न्यायपालिका का नेतृत्व किया था. रईसी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी के रूप में देखा जाता है. कुछ विश्लेषकों का कहना है कि वह 85 वर्षीय नेता (खामेनेई) की मृत्यु या पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह लेते भविष्य में नजर आते. रईसी ने ईरान के 2021 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola