Iran On America: ट्रंप की धमकी का ईरान ने दिया जोरदार जवाब, कहा- अपने सैनिकों की परवाह करे अमेरिका
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jan 2026 7:48 PM
ट्रंप की धमकी का ईरान ने दिया जोरदार जवाब
Iran On America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान ने जोरदार पलटवार किया है. खामेनेई शासन की ओर से कहा गया है कि ईरान किसी भी तरह का बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा. खामेनेई के करीबी सलाहकार ने यह भी कहा कि अमेरिका को दूसरों को छोड़कर अपने सैनिकों की परवाह करनी चाहिए.
Iran On America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी पर ईरान के खामेनेई शासन ने पलटवार किया है. ईरान की ओर से कहा गया है कि अमेरिका को अपनी चिंता करनी चाहिए. खामेनेई के करीबी सलाहकार ने कहा है कि अमेरिका को दूसरों को छोड़कर अपने सैनिकों की परवाह करनी चाहिए. ईरानी अधिकारियों ने शुक्रवार को देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों की कड़ी आलोचना की है. साथ ही चेतावनी दी कि इनके अंदरूनी मामलों में किसी भी विदेशी दखल का खेदजनक जवाब दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि देश की नेशनल सिक्योरिटी एक रेड लाइन है जो एडवेंचरस ट्वीट्स के अधीन नहीं है.
बाहरी दखल बर्दाश्त नहीं- ईरान
खामेनेई के राजनीतिक सलाहकार और डिफेंस काउंसिल में अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रतिनिधि अली शमखानी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा कि ईरान की नेशनल सिक्योरिटी एक रेड लाइन है और बाहरी दखल के लिए खुली नहीं है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की रेस्क्यू कॉल पर भी उनकी आलोचना की, और कहा कि ईरानी नागरिक अमेरिकियों के बचाव के लिए आने से अच्छी तरह वाकिफ हैं, उन्होंने ईरान और अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की पिछली कार्रवाइयों का भी अपने बयान में जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ईरान के लोग इराक और अफगानिस्तान से लेकर गाजा तक अमेरिकियों को रेस्क्यू करने के अनुभव से अच्छी तरह वाकिफ हैं. दखल देने का हर हाथ जो बहाने बनाकर ईरानी सिक्योरिटी की ओर बढ़ेगा, उसे पहुंचने से पहले ही एक अफसोसजनक जवाब के साथ काट दिया जाएगा.
अमेरिकी दखल के होंगे दूरगामी परिणाम- ईरान
ईरान ने चेतावनी दी है कि किसी भी अमेरिकी दखल के दूरगामी नतीजे होंगे. शमखानी ने आगे कहा कि ट्रंप को पता होना चाहिए कि इस अंदरूनी मामले में अमेरिकी दखल का मतलब पूरे इलाके को अस्थिर करना और अमेरिका के हितों को खत्म करना होगा. ईरान की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि अगर ईरान में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सरकार की ओर से हिंसा होती है तो अमेरिकी बीच में दखल देगा. उन्होंने कहा था कि अमेरिका जवाब देने के लिए तैयार खड़ा है.
ईरान में जारी है जोरदार प्रदर्शन
ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ कई जगहों पर जोरदार प्रदर्शन हो रहा है. लोग सड़कों पर उतरकर खामेनेई सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक लोग बढ़ती कीमतों और आर्थिक कठिनाइयों से परेशान होकर सरकार के खिलाफ हो गए हैं. कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प भी हुई है. बढ़ती महंगाई और बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर लोगों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है. वहीं आंदोलन को दबाने के लिए ईरान सरकार सख्त कदम उठा रही है. कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुछ लोगों की जान भी चली गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










