ईरान ने मिसाइल मारकर इजराइल की बाजान रिफाइनरी को किया धुआं-धुआं, देखें Video

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Mar 2026 9:24 PM

विज्ञापन

हमले के बाद बाजान रिफाइनरी से निकलता धुआं, फोटो- एएनआई

Iran Attacks Israel: ईरान ने इजराइल की बाजान तेल रिफाइनरी पर सोमवार को मिसाइल से हमला कर दिया. हमले का एक वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद रिफाइनरी में धुआं का काला गुबार दिख रहा है.

विज्ञापन

Iran Attacks Israel: ईरान ने इजराइल पर बड़ा हमला किया है. बाजान तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया है. मिसाइल गिरने के बाद रिफाइनरी धुआं-धुआं हो गया. बाजान तेल रिफाइनरी इजराइल के हाइफा शहर में है. अपने गैस और तेल ठिकानों पर हुए हमले के जवाब में ईरान ने पलटवार किया है.

हमले के बाद रिफाइनरी में लगी आग

रिफाइनरी पर ईरान के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि रिफाइनरी टैंक से आग की लपटें उठ रहीं हैं. पूरे इलाके में काला धुआं दिखाई दे रहा है. हालांकि, हमले के कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया. इजराइल के पास सिर्फ दो ही रिफाइनरियां हैं. अगर हमले में ज्यादा क्षति हुई, तो यह इजराइल के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है. इससे पहले इजराइल ने भी ईरान के साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र और अन्य पेट्रोकेमिकल्स पर हमले किये हैं.

इजराइल के हमले में मारे गए रिवोल्यूशनरी गार्ड के नौसेना प्रमुख

इजराइल और ईरान में एक महीने से जंग जारी है. बीते दिनों इजराइल के हवाई हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के नौसेना प्रमुख अलीरजा तंगसिरी की मौत हो गयी. सोमवार को ईरान के सरकारी टेलीविजन पर रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बयान जारी कर कहा कि तंगसिरी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. बाद में उनकी मौत हो गयी.

ईरान ने दी अमेरिका और इजराइल को चेतावनी

इससे पहले ईरान ने इजराइल और अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे युद्ध और कड़ा हो सकता है. ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि अब अमेरिका और इजराइल के अधिकारियों के निजी आवासों को निशाना बनाया जाएगा.

तेज हो रही है मिडिल ईस्ट की जंग

मिडिल ईस्ट की जंग समय के साथ आक्रामक होती जा रही है. ईरान पर इजराइल और अमेरिका लगातार हमला कर रहे हैं. तेहरान भी पूरी मजबूती से पलटवार कर रहा है. वह इजराइल और खाड़ी के पड़ोसी अरब देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. जंग के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित हुई है. इससे ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गाय है. हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है. इस संघर्ष में अब तक 3,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है.

Also Read: ट्रंप की भविष्यवाणी: ‘क्यूबा खत्म होने वाला है’, रूसी तेल टैंकर को दी मंजूरी, कहा- वहां के हालात बेहद खराब

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola