ePaper

Fact Check: बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा जलाने का वायरल हो रहा वीडियो, क्या है सच

Updated at : 17 Dec 2024 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
FACT CHECK Hindu Burnt Alive

Fact Check: बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा जलाने का वायरल खूब वायरल हो रहा है. बूम ने इसका फैक्ट चेक किया. जानें क्या है इसका सच.

विज्ञापन

Fact Check: सोशल मीडिया पर चीन के एक थीम पार्क में आयोजित हैलोवीन पार्टी के दौरान दो मैनिकन (डमी) को लकड़ी में बांधकर भूनने का एक वीडियो वायरल है. यूजर्स इस वीडियो को लेकर दावा कर रहे हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार किया जा रहा है.

बूम ने जांच में पाया कि यह वायरल दावा गलत है. वीडियो चीन के जुहाई में चिमलोंग ओशियन किंगडम थीम पार्क में आयोजित हैलोवीन पार्टी के दौरान दो मैनिकन को जलाने का है.

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से ही सांप्रदायिक तनाव देखा जा रहा है. 25 नवंबर 2024 को एक हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी ने और अधिक तनाव पैदा कर दिया. भारत में दक्षिणपंथी समूह बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा रहे हैं.

सात सेकेंड के इस वायरल वीडियो में दो मैनिकन को जलती आग के ऊपर लकड़ी में बांधकर लटकाया गया है.

एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘सभी हिंदू और भारत की सभी केंद्र और राज्य सरकारें आंखे फाड़कर देखें. बांग्लादेश में हिंदू भाई-बहनों पर यातनाएं चरम पर पहुंच चुकी हैं. हो सके तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाओ ताकि चैन से सोए, जातियों में बंटे हिंदूओं और चुनावों में उलझी रहने वाली सरकारों की नींद टूटे.’

आर्काइव लिंक

फैक्ट चेक : चीन के एक थीम पार्क का वीडियो

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो चीन के एक थीम पार्क में आयोजित हुई हैलोवीन पार्टी का है, जिसमें मैनिकन को जलते हुए दिखाया गया था.

हमने वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए वीडियो के कुछ फ्रेम को गूगल लेंस से सर्च किया तो पाया कि यह वीडियो पुराना है और बांग्लादेश से संबंधित नहीं है.

हैती और नाइजीरिया में नरभक्षण झूठे दावे से शेयर किया गया वीडियो

बूम ने पाया कि यह वीडियो नवंबर 2024 में भी एक्स पर वायरल हुआ था. तब इसे हैती में नरभक्षण के गलत दावे के साथ शेयर किया गया था. एक्स पर इस पोस्ट के रिप्लाई में लोगों ने इस दावे को फर्जी बताया. इसके साथ ही मलेशिया के एक चीनी भाषी न्यूज आउटलेट Sin Chew Daily की फैक्ट-चेक रिपोर्ट शेयर की.

जनवरी 2020 के इस आर्टिकल में बताया गया कि वायरल वीडियो 2018 में चीन के जुहाई स्थित चिमलोंग ओशियन किंगडम थीम पार्क में आयोजित हुई हैलोवीन पार्टी का है. इस आर्टिकल में वायरल वीडियो वाले एक कीफ्रेम को भी देखा जा सकता है. यही वीडियो उस समय नाइजीरिया के एक रेस्टोरेंट में नरभक्षण की घटना के झूठे दावे से भी शेयर किया गया था.

चीन के चिमलोंग ओशियन किंगडम थीम पार्क में हैलोवीन पार्टी का वीडियो

चिमलोंग ओशियन किंगडम थीम पार्क चीन के जुहाई में है. इसी लोकेशन से संकेत लेकर सर्च करने पर हमें इंस्टाग्राम पर 31 अक्टूबर 2018 को शेयर किया गया ऐसा ही एक वीडियो मिला. इसमें भी वायरल वीडियो जैसा सेटअप देखा जा सकता है. वीडियो में एक व्यक्ति छड़ी से एक मैनिकन को घुमाते हुए दिखाई दे रहा है.

इंस्टाग्राम हैंडल @galaxychimelong पर थीम पार्क के अन्य वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं, जिनमें “चिमलोंग ओशियन किंगडम” वाली लोकेशन भी टैग की गई है.

फेसबुक पेज Sillynanomag पर 17 अक्टूबर 2018 को एक वीडियो शेयर किया गया. इसमें पर्यटकों को छड़ी से मैनिकन घुमाते देखा जा सकता है. इससे पता चलता है कि यह थीम पार्क में हैलोवीन पार्टी के लिए बनाया गया एक सेटअप है. वीडियो में 42 सेकंड के टाइमस्टैम्प से इसे देखा जा सकता है.

इसके अलावा ‘Halloween party at Chimelong Ocean Kingdom’ कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें यूट्यूब पर अक्टूबर 2018 का एक व्लॉग भी मिला, इसमें इस थीम पार्क के दृश्य हैं, जो वायरल वीडियो से मेल खाते हैं.

Also Read

Fact Check: संभल की जामा मस्जिद के सर्वे में मिलीं मूर्तियां, जानें क्या है सच?

Fact Check: दिल्ली में ईवीएम हटाने की मांग पर हुए प्रदर्शन के पुराने Video को महाराष्ट्र का बताकर फैला रहे भ्रम

Fact Check: बांग्लादेश में मारे गए एडवोकेट को चिन्मय दास का वकील बताने वाला गलत दावा Viral

(डिस्क्लेमर : इस खबर का फैक्ट चेक बूम ने किया है. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) ने शक्ति कलेक्टिव के साथ भागीदारी के तहत इस फैक्ट चेक को मामूली संशोधन के साथ पुनर्प्रकाशित किया है.)

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola