Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू 5 अगस्त से फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की करेंगीं यात्रा, भारत के साथ जुड़ेंगे गहरे रिश्ते

Updated:
विज्ञापन
Droupadi Murmu

President Of India – Droupadi Murmu

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 से 10 अगस्त को फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते का दौरा करेंगी, जिससे भारत के इन देशों के साथ संबंध और मजबूत होंगे. जानिए इन दौरे की खास बातें.

विज्ञापन

Droupadi Murmu: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 से 10 अगस्त, 2024 तक एक ऐतिहासिक दौरे पर होंगी, जिसमें वह फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते जाएंगी. इस दौरे का उद्देश्य इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करना और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को नई दिशा देना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में 9वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत किया था.

फिजी में पहली बार भारतीय राष्ट्रपति का स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मू 5 और 6 अगस्त को फिजी में होंगी. फिजी के राष्ट्रपति रातु विलियाम मैवालीली कटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका के निमंत्रण पर यह यात्रा हो रही है. फिजी की संसद को संबोधित करने के साथ-साथ वह भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगी. यह दौरा फिजी और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा.

Also read: Irish horse: आयरिश सेना का घोड़ा ड्रग टेस्ट में फेल! नशे में धुत्त होकर दौड़ा घोड़ा?

न्यूजीलैंड में शिक्षा और सामुदायिक संबंधों पर जोर

7 से 9 अगस्त तक राष्ट्रपति मुर्मू न्यूजीलैंड की यात्रा पर होंगी. यहां वह गवर्नर जनरल सिंडी किरो और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगी.वह एक शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगी. इस दौरे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी.

तिमोर-लेस्ते में भारत का पहला राष्ट्राध्यक्ष दौरा

दौरे के अंतिम चरण में, राष्ट्रपति मुर्मू 10 अगस्त को तिमोर-लेस्ते जाएंगी. तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा और प्रधानमंत्री काय राला ‘जनाना’ गुसमाओ से उनकी मुलाकात होगी. यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की तिमोर-लेस्ते में पहली यात्रा होगी, जो दोनों देशों के बीच सहयोग और संबंधों को नई दिशा देगी.

Also read: Maldives News: कैसे भारत-चीन ने बदला मालदीव का भाग्य, ऐसा क्या कहा राष्ट्रपति मुइज्जू ने?

राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारतीय समुदाय के साथ संबंधों को और मजबूत करेगा.इस यात्रा से भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद है.

यह भी देखें-

विज्ञापन
Suhani Gahtori

लेखक के बारे में

By Suhani Gahtori

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola