NATO देशों पर भड़के ट्रंप, कहा- हमें किसी की जरूरत नहीं, हमने ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया

Updated:
विज्ञापन
Donald Trump Lashes Out NATO

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो पीटीआई

Donald Trump Lashes Out NATO: ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर साफ लिखा- अमेरिका को किसी की मदद की जरूरत नहीं है. ट्रंप ने यह बयान तब दिया है, जब यूएस के मित्र राष्ट्रों ने होर्मुज स्ट्रेट पर जंगी जहाज भेजने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन

Donald Trump Lashes Out NATO: डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा- अमेरिका को हमारे ज्यादातर NATO सहयोगियों ने बताया है कि वे मिडिल ईस्ट में ईरान के आतंकवादी शासन के खिलाफ हमारे सैन्य अभियान में शामिल नहीं होना चाहते. ऐसा तब है, जब लगभग हर देश इस बात से पूरी तरह सहमत थे कि हम जो कर रहे हैं वह सही है. ईरान को किसी भी तरह से, किसी भी रूप में, परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती. हालांकि, मुझे उनके इस कदम पर कोई हैरानी नहीं हुई.

NATO देशों की सुरक्षा पर हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है अमेरिका

ट्रंप ने आगे लिखा- अमेरिका NATO देशों की सुरक्षा पर हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है. ट्रंप ने नाटो की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे वन-वे स्ट्रीट बताया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- यानी, हम उनकी रक्षा करेंगे, लेकिन वे हमारे लिए कुछ नहीं करेंगे. खासकर जरूरत के समय में.

हमने ईरान की सेना को पूरी तरह तबाह कर दिया : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा- हमने ईरान की सेना को पूरी तरह तबाह कर दिया है. उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना खत्म हो चुकी है, उनके विमान-रोधी और रडार सिस्टम खत्म हो चुके हैं. सबसे अहम बात यह है कि उनके नेता लगभग खत्म हो चुके हैं. अब वे न तो हमें, न ही हमारे मिडिल ईस्ट सहयोगियों को, और न ही पूरी दुनिया को फिर कभी धमका पाएंगे.

हमें NATO देशों की मदद की कोई जरूरत नहीं है : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जाहिर करते हुए पोस्ट में लिखा- अब हमें NATO देशों की मदद की न तो कोई जरूरत है और न ही कोई इच्छा. हमें तो इसकी जरूरत कभी थी ही नहीं. यही बात जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया पर भी लागू होती है.

क्यों नाटो देशों पर भड़के ट्रंप?

इजराइल और अमेरिका के साथ जारी जंग के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है. ट्रंप चाहते थे कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देश अपनी नौसेना तैनात करें. लेकिन सभी देशों ने उन्हें मदद करने से साफ इनकार कर दिया. ट्रंप इसी बात से नाराज हैं. ट्रंप का तर्क है कि चूंकि इन देशों का व्यापार इस मार्ग पर निर्भर है, इसलिए इसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी इन्हीं देशों की होनी चाहिए.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola