Covid 19: कोरोना पर चीन की चालबाजी! वुहान में अचानक बदला मौतों का आंकड़ा, 50 फीसदी की वृद्धि

coronavirus news china: चीन ने अपनी मृतक संख्या में शुक्रवार को अचानक संशोधन किया और वुहान में मृतक संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इस वायरस से यहां मरने वालों की कुल संख्या 3,869 बतायी.
coronavirus news china: चीन ने अपनी मृतक संख्या में शुक्रवार को अचानक संशोधन किया और वुहान में मृतक संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इस वायरस से यहां मरने वालों की कुल संख्या 3,869 बतायी. चीन ने स्वीकार किया कि कई मामलों में मौत का कारण जानने में गलती हुई या कई मामलों का पता ही नहीं चल पाया. शहर की सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया कि वुहान में मृतक संख्या में 1,290 और लोगों की मौत के मामले जोड़े गये हैं. आपको बता दें कि वुहान शहर से ही कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना शुरू हुआ था. चीन में तबाही मचाने के बाद अब यह संक्रमण दुनियाभर में फैल चुका है.
चीन ने मास्क और वेंटिलेटर्स की कमी को लेकर चिंताओं के बीच कहा कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्री का निर्यात नहीं रोकेगा. सर्जिकल मास्क और अन्य उत्पादों के सबसे बड़े निर्माता चीन ने गत सप्ताह घोषणा की थी कि उसने पश्चिमी देशों की उन शिकायतों के बाद निर्यात का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है कि कुछ चीनी वायरस जांच किट, मास्क और अन्य उत्पाद गुणवत्तापूर्ण नहीं हैं. इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिकी कंपनियों के समक्ष चीनी संयंत्रों से माल के निर्यात में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताय�� थी.
अमेरिका के दो सांसदों ने कांग्रेस में ऐसा विधेयक पेश करने की घोषणा की जिससे अमेरिकी नागरिक कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण हुई मौत और आर्थिक नुकसान के लिए हर्जाना हासिल करने के लिए संघीय अदालत में चीन पर मुकदमा कर सकेंगे. इस विधेयक को सीनेट में टॉम कॉटन और प्रतिनिधि सभा में डैन क्रेनशॉ ने पेश किया. अगर यह पारित होता है और कानून में तब्दील होता है तो इस महामारी से निपटने में चीन द्वारा हुए नुकसान के लिए विदेशी संप्रभु प्रतिरक्षा अधिनियम में संशोधन करेगा. इस विधेयक से अमेरिका को चीन पर मुआवजे के लिए मुकदमा करने का अधिकार मिल जाएगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मंत्रिमंडल कोरोना वायरस से जन्मी महामारी की उत्पत्ति की जांच कराना चाहता है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि चीन के वुहान में चमगादड़ों पर हो रहे अनुसंधान से विषाणु की उत्पत्ति हुई. बीजिंग ने कहा था कि वुहान में जानवरों के बाजार में मनुष्य इस विषाणु से संक्रमित हुआ होगा. लेकिन वाशिंगटन पोस्ट और फॉक्स न्यूज ने गुमनाम स्रोतों के हवाले से बताया कि कोरोना वायरस एक संवेदनशील जैव अनुसंधान केंद्र से दुर्घटनावश बाहर आया होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










