Coronavirus In china : क्या चीन में फिर आएगी कोरोना की लहर ? जानें क्या है ताजा अपडेट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Jan 2023 4:44 PM
Relatives attend to a sickened patient in a wheelchair at the emergency department of the Langfang No. 4 People's Hospital in Bazhou city in northern China's Hebei province on Thursday, Dec. 22, 2022. As China grapples with its first-ever wave of COVID mass infections, emergency wards in the towns and cities to Beijing's southwest are overwhelmed. Intensive care units are turning away ambulances, residents are driving sick relatives from hospital to hospital, and patients are lying on floors for a lack of space. AP/PTI(AP12_24_2022_000045B)
Coronavirus In china : चीन में सभी प्रतिबंध लगभग हटा दिये गये हैं, यहां तक की सीमा को एक बार फिर खोलने का काम किया गया है. इसके बाद लोग घूमने के लिए घरों से निकले. जानें कोरोना लहर को लेकर वैज्ञानिकों ले क्या कहा
Coronavirus In china : क्या चीन में एक बार और कोरोना की लहर परेशान करेगी ? यह सवाल लोगों के मन में लगातार आ रहा है. हालांकि जो खबरें आ रहीं हैं वो चीन के लिए राहत भरी हो सकती है. चीन के एक सरकारी वैज्ञानिक ने शनिवार को इस बाबत जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि अगले दो या तीन महीनों में चीन में दोबारा COVID-19 के बढ़ने की संभावना कम नजर आ रही है क्योंकि 80% लोग देश में संक्रमित हो चुके हैं. चाईना सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुख्य महामारी वैज्ञानिक ने कहा कि ल्यूनर नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सफर का मजा उठाया है जिससे महामारी फैलने का खतरा है. इससे कुछ क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ सकता है, लेकिन दूसरी कोविड लहर की संभावना कम नजर आ रही है.
ग्रामीण इलाकों में बढ़ा खतरा
यहां चर्चा कर दें कि चीन में सभी प्रतिबंध लगभग हटा दिये गये हैं, यहां तक की सीमा को एक बार फिर खोलने का काम किया गया है. इसके बाद लाखों की संख्या में लोग बाहर निकल रहे हैं और छुट्टियों में एक-दूसरे से मिल रहे हैं. इससे ग्रामीण इलाकों में संक्रमण का खतरा कुछ बढ़ गया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी ने पिछले दिनों कहा कि चीन क्लीनिक, आपातकालीन कक्ष और गंभीर स्थिति में कोविड मरीजों की संख्या की चरम सीमा को पार कर चुका है. लगातार यहां पर मरीजों की संख्या बढ़ती दिख रही है.
Also Read: China Population Decilne: चीन की जनसंख्या में पहली बार आयी गिरावट, जानें क्या है अहम कारण
कोरोना के संक्रमण से 60,000 लोगों की अस्पताल में मौत
सरकारी आंकड़ों की मानें तो, चीन द्वारा अपनी शून्य-कोविड नीति को अचानक समाप्त करने के लगभग एक महीने बाद, 12 जनवरी तक कोरोना के संक्रमण से 60,000 लोगों की अस्पताल में मौत हो गयी थी. हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इन आंकड़ों में सत्यता नहीं है ऐसा इसलिए क्योंकि यह आंकड़ा केवल अस्पताल में मरने वालों का है, जो लोग घर में मर जाते हैं उनकी गिनती की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










