कनाडा में 2 भारतीय छात्रों की मौत, फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

फ्लाइट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Canada Plane Crash : कनाडा के सस्केचेवान में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है.

विज्ञापन

कनाडा के सस्केचेवान में एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. दोनों छात्र फ्लाइट ट्रेनिंग से जुड़े थे. भारतीय मिशन ने हादसे की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है.

विज्ञापन

सस्केचेवान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान

  • कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में किसबी के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के तौर पर हुई है.
  • वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने 20 सितंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों भारतीयों की मौत पर दुख जताया. दूतावास ने कहा कि दोनों की मौत कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक विमान हादसे में हुई.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात से दुनिया को ₹580 लाख करोड़ का नुकसान! जानिए भारत पर क्या होगा असर?

कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए कर रहे थे उड़ान

  • सीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में शामिल विमान हर्वस एयर कंपनी से जुड़ा था. कंपनी विमान संचालन के साथ-साथ फ्लाइट स्कूल भी चलाती है.
  • हर्वस एयर के अध्यक्ष एडम पेनर के अनुसार, विमान में दो लाइसेंस प्राप्त पायलट सवार थे. दोनों कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल करने के लिए जरूरी उड़ान घंटे पूरे कर रहे थे.
  • बताया गया कि दोनों ने विमान किराए पर लिया था और रात में रेजिना से कार्लाइल होते हुए स्टीनबैक, मैनिटोबा जाने के लिए उड़ान भरी थी. इसी दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया.

ये भी पढ़ें: PTI Protest: कंटेनरों से किलाबंदी, इस्लामाबाद-रावलपिंडी में लॉकडाउन! किस बात से डर रहे असीम मुनीर

परिवारों को मदद देगा भारतीय मिशन

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा है कि वह दोनों छात्रों के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में उनके परिवारों को जरूरी कांसुलर सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है. हादसे के कारणों की जांच से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही दुर्घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola