धमाके से गूंजा इस्लामाबाद, आत्मघाती हमला, विस्फोट में 12 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

इस्लामाबाद में विस्फोट, फोटो-पीटीआई

इस्लामाबाद में शुक्रवार (6 फरवरी) को जुमे की नमाज के दौरान एक इमामबाड़ा में धमाका हो गया है. विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है. घटना के बाद शहर में इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है. राहत और बचाव जारी है.

विज्ञापन

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज के दौरान शिया समुदाय की मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ है. हमलावर के खुद को विस्फोट में उड़ा लेने से कम से कम 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. यह विस्फोट संघीय राजधानी के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़ा में हुआ. पुलिस के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर को इमामबाड़ा के द्वार पर रोक लिया गया था, लेकिन उसने खुद को विस्फोट में उड़ा लिया. फिलहाल किसी भी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.

विज्ञापन

विदेशी नागरिक था हमलावर- पुलिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावर एक विदेशी नागरिक था और उसका संबंध फितना अल ख्वाराजी से थे. यह शब्द तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए इस्तेमाल किया जाता है. बचाव टीम और पुलिस हमले वाली जगह पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. राजधानी के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव पाकिस्तान के दौरे पर हैं. वह बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचे. 

धमाके के बाद इमरजेंसी की घोषणा

डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक धमाके के बाद पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIM) और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है. धमाके में घायल हुए लोगों को पीआईएमएस और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के बाहर एक आत्मघाती विस्फोट हुआ था जिसमें 12 लोग मारे गए थे और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola