ओवैसी का ट्रंप-नेतन्याहू पर बड़ा हमला, कहा- ये दोनों व्यक्ति दुनिया भर में गैस, पेट्रोल की किल्लत और इकोनॉमी बिगाड़ने का जिम्मेदार ठहराया

Published by : Satyendra Giri Updated At : 13 Jun 2026 9:41 PM

विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी (स्रोत-सोशल मीडिया)

Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर तीखा हमला बोला है. ओवैसी ने कहा कि दुनिया में अभी जो आर्थिक उथल-पुथल और तेल- गैस का संकट है, उसके डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ही जिम्मेदार हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा ट्रंप […]

विज्ञापन

Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर तीखा हमला बोला है. ओवैसी ने कहा कि दुनिया में अभी जो आर्थिक उथल-पुथल और तेल- गैस का संकट है, उसके डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ही जिम्मेदार हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा ट्रंप और नेतन्याहू दुनिया का आर्थिक संतुलन बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. अब वक्त आ गया है कि वे अपनी विनाशकारी हरकतों से बाज आए . यह युद्ध उन्होंने ही शुरू किया है और उन्हे इसे तुरंत बंद करना होगा.

भारत समेत दुनिया भर में लाखों-करोड़ों लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं

असदुद्दीन ओवैसी ने कथित तौर पर दावा किया कि ट्रंप और नेतन्याहू की वजह भारत समेत दुनिया भर में लाखों- करोड़ों लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं.उन्होंने कहा कि चाहे रसोई गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल की किल्लत के जिम्मेदार हैं. उन्होंने अमेरिका और इजराइल पर जानबूझकर युद्ध ढकेलने का कथित आरोप लगाया. ओवैसी ने कहा कि ईरान ने खुद किसी पर पहले हमला नहीं किया ,बल्कि इन दोनों मिलकर उस पर हमला किया. जिसका खामिया आर्थिक तौर पूरी दुनिया को भुगतना पड़ रहा है.

ओवैसी ने कहा- पीएम मोदी को इजराइल कड़ी निंदा करनी चाहिए

असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी के इजराइली संसद में दिए गए बयान की चर्चा की. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के संसद नेसेट में खड़े होकर बोले थे कि हम इजराइल के साथ हैं. उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी ने इजराइल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमल‍े की कड़ी निंदा की होती, तो यह युद्ध कब का खत्म हो गया होता.

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola