ePaper

अमेरिका में बढ़ी बेराजगारी , दस लाख लोगों ने दिया बेरोजगारी भत्ते का आवेदन

Updated at : 21 Aug 2020 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में बढ़ी बेराजगारी , दस लाख लोगों ने दिया बेरोजगारी भत्ते का आवेदन

अमेरिका में बेरोजगारी लाभ पाने वाले लोगों की संख्या में लगातार दो सप्ताह गिरावट आने के बाद पिछले सप्ताह बेरोजगारी भत्ते के लिये आवेदन करने वालों की संख्या फिर से 10 लाख के पार हो गयी. अमेरिका के श्रम मंत्रालय के हालिया आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली. मंत्रालय के द्वारा बृहस्पतिवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह 11 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिये आवेदन किया. लगातार दो सप्ताह गिरावट आने के बाद इनकी संख्या बढ़ने से इस बात के संकेत मिलते है कि अभी भी कई नियोक्ता छंटनी कर रहे हैं.

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका में बेरोजगारी लाभ पाने वाले लोगों की संख्या में लगातार दो सप्ताह गिरावट आने के बाद पिछले सप्ताह बेरोजगारी भत्ते के लिये आवेदन करने वालों की संख्या फिर से 10 लाख के पार हो गयी. अमेरिका के श्रम मंत्रालय के हालिया आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली. मंत्रालय के द्वारा बृहस्पतिवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह 11 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिये आवेदन किया. लगातार दो सप्ताह गिरावट आने के बाद इनकी संख्या बढ़ने से इस बात के संकेत मिलते है कि अभी भी कई नियोक्ता छंटनी कर रहे हैं.

नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि वायरस प्रकोप के पांच महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अर्थव्यवस्था कमजोर है. यह स्थिति हाल ही में कुछ व्यवसायों के फिर से खुलने और कुछ क्षेत्रों जैसे कि आवास व विनिर्माण क्षेत्र में फिर से तेजी आने के बाद है. बेरोजगारी के दावे मार्च के बाद पहली बार पिछले सप्ताह 10 लाख से नीचे 9,71,000 पर आ गये थे. छंटनी के शिकार बने अधिकांश लोगों का मानना है कि उन्हें स्थायी तौर पर नौकरी से निकाल दिया गया है. मंत्रालय ने कहा कि इस बीच बेरोजगारी लाभ पाने वाले लोगों की कुल संख्या पिछले सप्ताह 155 लाख से कम होकर 148 लाख पर आ गयी.

हालांकि, अब इन लोगों को पहले की तुलना में काफी कम लाभ मिल पा रहा है, क्योंकि प्रति सप्ताह 600 डॉलर का संघीय सरकार की ओर से दिये जाने वाली योजना समाप्त हो चुकी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह एक नयी संघीय बेरोजगारी सहायता योजना पर हस्ताक्षर किये हैं. इसके तहत लोगों को प्रति सप्ताह 300 डॉलर का लाभ दिया जायेगा. इसके अलावा विभिन्न राज्य सरकारें अपने स्तर पर योजनायें चला रही हैं.

Posted By : Pawan Singh

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola