एलियंस सच में हैं? पूर्व राष्ट्रपति ओबामा का खुलासा, एरिया 51 के भी खोले राज

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा
Aliens Real Obama Area 51 Revealed: एलियंस की मिस्ट्री पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बड़ा खुलासा किया है. एक इंटरव्यू में ओबामा ने माना कि ब्रह्मांड में 'नॉन-ह्यूमन इंटेलिजेंस' यानी एलियंस का वजूद सच है. हालांकि, उन्होंने एरिया 51 और रॉसवेल जैसी पुरानी कॉन्स्पिरसी थ्योरीज को पूरी तरह खारिज कर दिया. जानिए ओबामा ने पेंटागन के सीक्रेट फुटेज और यूएफओ (UAP) पर और क्या-क्या कहा.
Aliens Real Obama Area 51 Revealed: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एलियंस को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. पत्रकार ब्रायन टायलर कोहेन और यूट्यूबर ब्रायन टायलर कावेन को दिए इंटरव्यू में जब ओबामा से सीधे पूछा गया कि क्या दूसरे ग्रहों पर जीवन है, तो उन्होंने साफ कहा कि वे असली हैं. ओबामा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, क्योंकि उन्होंने पहली बार इतने खुले तौर पर इस विषय पर बात की है.
वो सच में हैं, पर मेरे पास सबूत नहीं
जर्नलिस्ट ब्रायन टायलर कोहेन और यूट्यूबर ब्रायन टायलर कोवेन को दिए इंटरव्यू में जब ओबामा से एलियंस और ‘नॉन-ह्यूमन इंटेलिजेंस’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे असली हैं. हालांकि, उन्होंने तुरंत यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने खुद उन्हें कभी नहीं देखा. ओबामा के अनुसार, भले ही वे सच हों, लेकिन उनके बारे में अभी तक कोई पुख्ता सबूत या लोकेशन उनके सामने नहीं आई है.
Barack Obama on aliens: “They’re real”
— UAP James (@UAPJames) February 14, 2026
“But I haven’t seen them. They’re not being kept at Area 51. There’s no underground facility — unless there’s this enormous conspiracy and they hid it from the President of the United States.” pic.twitter.com/c6t0DYxewU
एरिया 51 में कोई सीक्रेट बेस नहीं है
आमतौर पर सोशल मीडिया और फिल्मों में दावा किया जाता है कि नेवाडा के ‘एरिया 51’ (Area 51) में एलियंस को छिपाकर रखा गया है. इस पर ओबामा ने कहा कि ऐसी कोई भी अंडरग्राउंड जगह नहीं है जहां एलियंस रखे गए हों. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि अगर ऐसा कुछ है, तो शायद यह इतना बड़ा सीक्रेट है जो अमेरिका के राष्ट्रपति से भी छिपाया गया, जिसकी संभावना बहुत कम है.
पेंटागन और नेवी के फुटेज पर क्या बोले?
ओबामा ने स्वीकार किया कि आसमान में ऐसी कई चीजें देखी गई हैं जिन्हें विज्ञान अब तक समझा नहीं पाया है. द न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार, पिछले कुछ सालों में अमेरिकी एयरफोर्स के ‘रीपर ड्रोन्स’ ने मिडिल ईस्ट के ऊपर ऐसी उड़ती हुई चीजें (UAPs) देखी हैं जिनकी रफ्तार और मूवमेंट हैरान करने वाली थी. ओबामा ने 2021 में जेम्स कॉर्डन के शो में भी कहा था कि सरकार के पास ऐसे रिकॉर्ड्स और फुटेज मौजूद हैं, जिनके बारे में हमें नहीं पता कि वो असल में क्या हैं.
क्या है 1947 का रॉसवेल कनेक्शन?
अक्सर चर्चा होती है कि 1947 में रॉसवेल में कोई एलियन जहाज क्रैश हुआ था, जिसे सरकार ने छिपा लिया. ओबामा ने इन सभी बातों को ‘कॉन्स्पिरसी नैरेटिव’ यानी मनगढ़ंत कहानियां बताकर खारिज कर दिया. उन्होंने साफ किया कि उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें ऐसी किसी भी छिपी हुई एलियन टेक्नोलॉजी की जानकारी नहीं मिली.
ये भी पढ़ें: वीडियो: जर्मनी में पाक आर्मी चीफ मुनीर की फजीहत; गार्ड ने रोका, बोले- ‘अपना ID कार्ड दिखाइए
ये भी पढ़ें: ईरान-चीन के तेल धंधे पर ट्रंप-नेतन्याहू का तगड़ा प्रहार; अब लगेगा 25% भारी टैक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




