जिंदा है ओसामा बिन लादेन!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2016 10:52 AM
मास्को : अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी सीआईए के पूर्व कर्मचारी और वर्तमान में भगोड़े के रूप में रह रहे एडवर्ड स्नोडेन ने दावा किया है कि ओसामा बिन लादेन जिंदा है. उसने मास्को ट्रिब्यून को दिये इंटरव्यू में यह दावा किया है कि ओसामा जिंदा है और स्वस्थ है. स्नोडेन का कहना है कि वह बहामस […]
मास्को : अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी सीआईए के पूर्व कर्मचारी और वर्तमान में भगोड़े के रूप में रह रहे एडवर्ड स्नोडेन ने दावा किया है कि ओसामा बिन लादेन जिंदा है. उसने मास्को ट्रिब्यून को दिये इंटरव्यू में यह दावा किया है कि ओसामा जिंदा है और स्वस्थ है. स्नोडेन का कहना है कि वह बहामस में है और सीआई उसे पैसे उपलब्ध करा रहा है.
स्नोडेन ने दावा किया है उसके पास ओसामा के जिंदा होने के पर्याप्त सबूत हैं. सीआईए उसे हर माह एक लाख डॉलर देता है. वर्ष 2013 में अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी की खुफिया जानकारी सार्वजनिक करने के बाद से स्नोडेन निर्वासित जीवन जी रहे हैं.
अभी तक यह माना जाता है कि ओसामा बिन लादेन की हत्या वर्ष 2011 में कर दी गयी थी, लेकिन अब सीआईए के एक पूर्व अधिकारी ने नया खुलासा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










