अफ्रीका: केन्या में भीषण सड़क हादसे में 48 लोगों की मौत, अनियंत्रित ट्रक ने सैंकड़ों को रौंदा

Updated at : 01 Jul 2023 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
अफ्रीका: केन्या में भीषण सड़क हादसे में 48 लोगों की मौत, अनियंत्रित ट्रक ने सैंकड़ों को रौंदा

अफ्रीकी देश केन्या में सड़क हादसे में 48 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. केन्या पुलिस के मुताबिक 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है.

विज्ञापन

अफ्रीकी देश केन्या से सड़क हादसे में 48 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी केन्या के एक व्यस्त जंक्शन पर अनियंत्रित ट्रक ने अन्य वाहनों और पैदल यात्रियों को रौंद दिया. जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई.

केन्या के लोंडियानी में केरीचो और नाकुरु शहरों के बीच हुआ हादसा 

ये हादसा शुक्रवार रात केन्या के लोंडियानी में केरीचो और नाकुरु शहरों के बीच हाइवे पर हुआ है. स्थानीय पुलिस कमांडर जेफ्री मायेक ने हादसे के बाद कहा, ”अब तक, हम 48 लोगों की मौत की पुष्टि कर सकते हैं और हमें संदेह है कि एक या दो लोग अभी भी ट्रक के नीचे फंसे हुए हैं.”

48 की मौत, 30 लोग गंभीर रूप से घायल

केन्या पुलिस के मुताबिक 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है. घायलों की संख्या और ज्यादा हो सकती है. क्षेत्रीय पुलिस कमांडर टॉम ओडेरा ने पुष्टि की कि मरने वालों की संख्या 48 है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि भारी बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हो रही है.

ट्रक ने अपना नियंत्रण खोया 

स्थानीय पुलिस कमांडर जेफ्री मायेक ने कहा, ”हमें शक है कि एक ट्रक जो केरीचो की ओर जा रही थी, उसने अपना कंट्रोल खो दिया और बस स्टॉप पर खचाखच भरे मिनीबसों से टकरा गई. इतना ही नहीं ट्रक मिनीबसों के ऊपर से गुजर गई और पास खड़े यात्रियों और पैदल यात्रियों को भी घायल कर दिया. हम फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं.”

Also Read: महाराष्ट्र: 25 बस यात्रियों की जलने से मौत, समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola