नेपाल में भूकंप के तीन हल्के झटके
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

काठमांडो : नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप में करीब 9,000 लोगों के मारे जाने के एक महीने बाद आज तीन हल्के झटके महसूस किए गए. 4.3 की तीव्रता वाला झटका दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर महसूस किया गया. इसका केंद्र दोलाखा जिले में था. हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ है. आज शाम इसी इलाके […]
विज्ञापन
काठमांडो : नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप में करीब 9,000 लोगों के मारे जाने के एक महीने बाद आज तीन हल्के झटके महसूस किए गए. 4.3 की तीव्रता वाला झटका दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर महसूस किया गया. इसका केंद्र दोलाखा जिले में था. हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ है. आज शाम इसी इलाके में 4.1 की तीव्रता वाले दो जोरदार झटके भी महसूस किए गए.
यहां स्थित राष्ट्रीय भूकंपविज्ञान केंद्र के मुताबिक कल भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे. 25 अप्रैल के विनाशकारी भूकंप के बाद कुल मिलाकर रिक्टर पैमाने पर चार या इससे अधिक तीव्रता के 270 झटके नेपाल में महसूस किए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










