पाकिस्तान में आतंकवादी ने विस्फोट कर खुद को उड़ाया
Updated at : 26 May 2015 10:06 AM (IST)
विज्ञापन

कराची: पाकिस्तानी शहर कराची के ओरंगी इलाके में सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध आतंकवादी ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया. कराची पश्चिम के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) फिरोज शाह ने संवाददाताओं को बताया कि संदिग्ध आतंकवादी ने कल रात फकीर कालोनी के परेशान चौक के पास उस समय खुद को उड़ा लिया, […]
विज्ञापन
कराची: पाकिस्तानी शहर कराची के ओरंगी इलाके में सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध आतंकवादी ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया. कराची पश्चिम के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) फिरोज शाह ने संवाददाताओं को बताया कि संदिग्ध आतंकवादी ने कल रात फकीर कालोनी के परेशान चौक के पास उस समय खुद को उड़ा लिया, जब सुरक्षाकर्मियों ने उस क्षेत्र को घेर लिया.
शाह ने कहा कि उसने पहले सुरक्षाकर्मियों पर हथगोले फेंके और उसके बाद दोनों ओर से हुयी गोलीबारी के बाद उसने खुद को उड़ा लिया.उन्होंने बताया कि इस विस्फोट के बाद क्षेत्र में दोनों ओर से गोलीबारी शुरु हो गयी.आपको बता दें कि सुरक्षाकर्मियों ने देश के उत्तरी और कबायली इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरु कर रखा है. पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों का मानना है कि इस अभियान से बचकर कुछ आतंकवादियों ने कराची में शरण ले रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




