पाकिस्तान में सैन्य अभियान में 15 आतंकवादी मारे गए
Updated at : 28 Mar 2015 2:53 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अफगान सीमा से लगे अशांत कबायली इलाके में आज सेना के साथ जमीनी लडाई में कम से कम 15 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए. पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान चल रहा है. सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज सुबह सुरक्षा बलों की जमीनी कार्रवाई में 15 आतंकवादी मारे गए.’’ […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अफगान सीमा से लगे अशांत कबायली इलाके में आज सेना के साथ जमीनी लडाई में कम से कम 15 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए. पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान चल रहा है.
सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज सुबह सुरक्षा बलों की जमीनी कार्रवाई में 15 आतंकवादी मारे गए.’’ यह कार्रवाई खैबर जिले में चल रहे खैबर दो अभियान का हिस्सा थी.तीराह के मस्तक सब.सेक्टर में एक चौकी के पास 30.35 आतंकवादियों के एक समूह को देखा गया.
इसमें कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों ने उन आतंकवादियों को घेर लिया और दोनों पक्षों के बीच भीषण मुठभेड हुयी. इस कार्रवाई में तीन सैनिक भी घायल हुए हैं. बयान के अनुसार 10 तालिबान विद्रोहियों के शव और उनके हथियार सुरक्षा बलों की हिरासत में हैं. दो हफ्तों से जारी अभियान में अब तक 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




