भारत-सिंगापुर रिश्तों का जश्न मनाने सिंगापुर पहुंचा ''आईएनएस सुदर्शनी''

सिंगापुर : भारत और सिंगापुर के बीच 50 साल पुराने राजनयिक संबंधों का जश्न मनाने भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी पांच दिन की यात्रा पर यहां पहुंच गया है. इस पोत पर छह अधिकारी, 32 नाविक और 30 प्रशिक्षु हैं जिनका स्वागत ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भरतनाट्यम से किया. साथ […]
सिंगापुर : भारत और सिंगापुर के बीच 50 साल पुराने राजनयिक संबंधों का जश्न मनाने भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी पांच दिन की यात्रा पर यहां पहुंच गया है. इस पोत पर छह अधिकारी, 32 नाविक और 30 प्रशिक्षु हैं जिनका स्वागत ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भरतनाट्यम से किया.
साथ में सिंगापुर के राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प के बैंड ने एक संगीतमय नाटक की प्रस्तुति दी. सुदर्शनी के कमांडर टी राजशेखर ने कहा कि यह पोत सिंगापुर के लोगों के लिए मेजबान की भूमिका निभाएगा विशेष रूप से छात्रों के लिए. यह भारत और सिंगापुर के ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक होगा.
स्वागत उत्सव पर उन्होंने कहा, ‘भारत-सिंगापुर रिश्तों के 50 साल के उत्सव में शरीक होकर हम अपने को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं.’ सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त विजय ठाकुर ने भारतीय और स्थानीय समुदाय के नेताओं का स्वागत किया. सुदर्शनी यहां पर सिंगापुर नौसेना के एक अधिकारी और 17 कनिष्ठ अधिकारियों के लिए एक दिन के प्रशिक्षण भी आयोजन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




