शरीफ ने कहा,मैं न तो इस्तीफा दूंगा न ही छुट्टी पर जाऊंगा

इसलामाबाद: पाकिस्तान में जारी राजनीतिक संकट के बीच प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस्तीफा देने साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि न तो वह इस्तीफा देंगे और न ही छुट्टी पर जाएंगे. इधर इमरान खान और ताहिरुल कादरी के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पद छोड़ने के लिए उन पर दबाव बनाए रखा […]
इसलामाबाद: पाकिस्तान में जारी राजनीतिक संकट के बीच प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस्तीफा देने साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि न तो वह इस्तीफा देंगे और न ही छुट्टी पर जाएंगे. इधर इमरान खान और ताहिरुल कादरी के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पद छोड़ने के लिए उन पर दबाव बनाए रखा है.
राजनीतिक दलों के नेताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि वह इस तरह की परंपरा नहीं बनने देंगे कि कुछ लोग लाखों लोगों के जनादेश को बंधक बना लें. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने नवाज के हवाले से कहा, हमारे यहां संविधान का शासन है और हम किसी को भी इसे निष्प्रभाव नहीं करने देंगे. बैठक के बाद संयुक्त घोषणा में बताया गया कि पाकिस्तान का भविष्य लोकतंत्र में है और इससे विचलित होना पाकिस्तान संघ के लिए खतरनाक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




