सूरीनाम के राष्ट्रपति को 1982 की हत्याओं के मामले में 20 साल की सजा
पैरामारिबोः सूरीनाम के राष्ट्रपति डेजी बोउटर्स को एक सैन्य अदालत ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की हत्या के मामले में शुक्रवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई. मामला 1982 का है जब बोउटर्स दक्षिणी अमेरिकी देश के तानाशाह थे. बोउटर्स के वकील इरविन कैनहई ने कहा कि राष्ट्रपति अभी चीन यात्रा पर हैं और अगले […]
पैरामारिबोः सूरीनाम के राष्ट्रपति डेजी बोउटर्स को एक सैन्य अदालत ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की हत्या के मामले में शुक्रवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई. मामला 1982 का है जब बोउटर्स दक्षिणी अमेरिकी देश के तानाशाह थे. बोउटर्स के वकील इरविन कैनहई ने कहा कि राष्ट्रपति अभी चीन यात्रा पर हैं और अगले सप्ताह वापस आने के बाद फैसले के खिलाफ अपील करेंगे.
तथाकथित "दिसंबर हत्याएं" मामले ने हमेशा बोउटर्स के कार्यकाल को धूमिल किया है, जिसमें शासन ने 13 नागरिकों और दो सैन्य अधिकारियों की हत्या की थी. वहीं बोउटर्स ने हमेशा इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि मारे गए लोगों को सीआईए की मदद से तख्तापलट के खिलाफ कार्रवाई करने की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और भागने की कोशिश के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए