कनाडा में देह व्यापार के संबंध में नया कानून

Updated at : 05 Jun 2014 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
कनाडा में देह व्यापार के संबंध में नया कानून

ओटावा : कनाडा में देह व्यापार निरोधक एक कानून को हाई कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के बाद वहां के अटार्नी जनरल ने एक नया कानून पेश किया है जिसमें देह व्यापार करने का कानूनी अधिकार है लेकिन इसके ग्राहकों के लिए यह गैर कानूनी होगा. नये कानून का उद्देश्य देह व्यापार करने वालों के […]

विज्ञापन

ओटावा : कनाडा में देह व्यापार निरोधक एक कानून को हाई कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के बाद वहां के अटार्नी जनरल ने एक नया कानून पेश किया है जिसमें देह व्यापार करने का कानूनी अधिकार है लेकिन इसके ग्राहकों के लिए यह गैर कानूनी होगा.

नये कानून का उद्देश्य देह व्यापार करने वालों के बजाय ग्राहकों पर आपराधिक आरोप केन्द्रित करना और यौन सेवाओं का विज्ञापन करने पर रोक लगाना है. न्याय मंत्री और अटार्नी जनरल पीटर मैक्के ने कल कहा हम लोग ग्राहकों और दलालों को लक्ष्य कर रहे हैं, जो यौन सेवाओं को उपभोग की वस्तु समझते हैं.

उन्होंने कहा कि यह उपाय समुदाय के साथ ही कमजोर लोगों की रक्षा के लिए उपयोगी होगा और देह व्यापार से जुडे हुये निहित खतरों की पहचान करेगा. कानून के तहत 1,000 डॉलर के जुर्माने से लेकर 14 साल कैद की सजा तक का प्रावधान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola