पाकिस्तानी हवाई अड्डे पर पकडा गया अमेरिकी एफबीआई एजेंट

Published at :07 May 2014 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी हवाई अड्डे पर पकडा गया अमेरिकी एफबीआई एजेंट

कराची: पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर आतंकवाद विरोधी आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की पहचान एफबीआई एजेंट के रुप में हुई है. बीते सोमवार की शाम जोएल कोक्स जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस्लामाबाद के लिए रवाना होने वाला था. उसी दौरान हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) ने उसके पास से 9एमएम की 15 […]

विज्ञापन

कराची: पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर आतंकवाद विरोधी आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की पहचान एफबीआई एजेंट के रुप में हुई है.

बीते सोमवार की शाम जोएल कोक्स जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस्लामाबाद के लिए रवाना होने वाला था. उसी दौरान हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) ने उसके पास से 9एमएम की 15 गोलियां और एक पिस्तौल बरामद की.

एएसएफ ने बाद में कोक्स को पुलिस के सुपुर्द कर दिया. कल कोक्स को अदालत में पेश किया गया. उसके खिलाफ आतंकवाद विरोधी मामला दर्ज किया गया. अदालत ने उसे 10 मई तक के लिए हिरासत में भेज दिया.इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास की प्रवक्ता मेगन ग्रेगोनिस ने कहा, ‘‘हम स्थिति से अवगत हैं और हम इस मामले का हल निकालने को लेकर पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola