शंघाई में इमारत गिरने से दो लोगों की मौत

बीजिंग : चीन के शंघाई शहर में आज सुबह एक पुरानी रिहायशी इमारत के गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार हादसा आज सुबह होंगकोउ जिले में 4 बजकर 47 मिनट पर हुआ. पांच लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है. […]
बीजिंग : चीन के शंघाई शहर में आज सुबह एक पुरानी रिहायशी इमारत के गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार हादसा आज सुबह होंगकोउ जिले में 4 बजकर 47 मिनट पर हुआ. पांच लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है. राहत कार्य जारी हैं.
इस बीच, दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में पुल ढह जाने की घटना में दो और लोगों की अस्पताल में मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या सात हो गई है. पुल ढहने की घटना कल गाओझू सिटी के लियांगकेंगकू गांव में हुई थी. मौके पर पहुंचे 300 से अधिक राहतकर्मियों ने मलबे से 26 लोगों को बाहर निकाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










