पेरु की 116 वर्षीय महिला सबसे बूढी महिला के खिताब की दौड में

Published at :03 May 2014 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
पेरु की 116 वर्षीय महिला सबसे बूढी महिला के खिताब की दौड में

लीमा : एंडीज में बेहद गरीबी में जीवन गुजार रही पेरु की 116 वर्षीय महिला दुनिया की सबसे बूढी महिला का खिताब पाने की दौड में शामिल है. 20 दिसंबर 1897 को जन्मी फिलोमीना ताइपे मेंडोजा जापान के मिसाओ ओकावा से महज तीन माह ही छोटी हैं. गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड और अमेरिका के जेरन्टालॉजी रिसर्च […]

विज्ञापन

लीमा : एंडीज में बेहद गरीबी में जीवन गुजार रही पेरु की 116 वर्षीय महिला दुनिया की सबसे बूढी महिला का खिताब पाने की दौड में शामिल है. 20 दिसंबर 1897 को जन्मी फिलोमीना ताइपे मेंडोजा जापान के मिसाओ ओकावा से महज तीन माह ही छोटी हैं. गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड और अमेरिका के जेरन्टालॉजी रिसर्च ग्रुप के अनुसार ओकामा विश्व के सबसे बूढे व्यक्ति हैं. पेरु के ‘विकास और सामाजिक समावेश मंत्रालय’ का कहना है कि ताइपे मेंडोजा का परिचय पत्र उनके जन्म की तारीख दिखाता है.

बेहद गरीबी में जी रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाए गई सेवानिवृत्ति योजना का पहला चेक भुनाने में मदद कर रहे एक अधिकारी को ताइपे ने बताया, ‘‘मैं पिछली सदी की नहीं हूं, मैं तो उससे भी पहले की हूं.’’ झुर्रियों से भरे चेहरे वाली ताइपे ने कहा, ‘‘मेरी लंबी उम्र का राज मेरा प्राकृतिक आहार है. मैं हमेशा आलू, बकरी का मांस, भेड का दूध, बकरी के दूध से बना पनीर और सेम खाती हूं.’’ ताइपे ने आज तक गंदगी और गरीबी से भरा अपना गांव हुआनकावेलिका नहीं छोडा है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जो भी पकाती हूं, वह मेरे बगीचे से आता है. मैंने कभी डिब्बा बंद पेय पदार्थ नहीं पिए.’’ मंत्रालय ने ताइपे के हवाले से बताया, ‘‘मेरा जीवन बडा कठिन रहा. छोटी उम्र में मैं विधवा हो गई थी और मुझपर नौ बच्चों की जिम्मेदारी थी. मैंने उनका पालन पोषण करने के लिए बहुत मेहनत की. उनमें से सिर्फ तीन ही अब बचे हैं.’’ अपनी एक उम्मीद बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘काश मेरे दांत अब भी होते.’’ वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली इस पेंशन का अर्थ है कि ताइपे मेंडोजा को अब मुफ्त चिकित्सा सुविधा और हर माह लगभग 250 सोल :90 डॉलर: मिलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola