ePaper

Bengal Election 2021 : 'मैं नंदीग्राम का असली बेटा, ममता बनर्जी बाहरी'- बीजेपी से टिकट मिलने के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी

Updated at : 07 Mar 2021 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021 : 'मैं नंदीग्राम का असली बेटा, ममता बनर्जी बाहरी'- बीजेपी से टिकट मिलने के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari Attack mamata banerjee : नंदीग्राम से बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोलकाता से ममता बनर्जा यहां चुनाव लड़ने आ रही है और मैं यहीं का बेटा हूं. मैं ममता बनर्जी को 50 हजार वोटों से हराकर वापस कोलकाता भेज दूंगा. वहीं शुभेंदु ने बीजेपी हाईकमान को टिकट देने के लिए आभार जताया.

विज्ञापन

Bengal Election 2021 : बीजेपी से टिकट मिलने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर हमला बोला है. शुभेंदु अधिकारी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नंदीग्राम का असली बेटा हूं और यहां पर चुनाव लड़ूंगा. शुभेंदु ने इसी के साथ ममता बनर्जी को बाहरी बताया.

नंदीग्राम से बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोलकाता से ममता बनर्जा यहां चुनाव लड़ने आ रही है और मैं यहीं का बेटा हूं. मैं ममता बनर्जी को 50 हजार वोटों से हराकर वापस कोलकाता भेज दूंगा. वहीं शुभेंदु ने बीजेपी हाईकमान को टिकट देने के लिए आभार जताया.

शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि टीएमसी की हालत को पूरा देश जानता है. वहीं जमीनी हकीकत यह है कि नंदीग्राम और शुभेंदु आपस में जुड़े हुए हैं. हमारा जुड़ाव मजबूत है. हमारी जीत होगी. उन्होंने इस दौरान वाममोर्चा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. इधर, शुभेंदु को बीजेपी से टिकट मिलने के बाद टीएमसी सांसद और शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी (sisir adhikari) ने खुशी व्यक्त की है.

शिशिर अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ममता बनर्जी यहां से चुनाव नहीं जीत पाएंगी. नंदीग्राम में शुभेंदु भारी मार्जिन से चुनाव जीतेंगे. शिशिर ने इसी के साथ कहा कि ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने की जिद पर विचार करना चाहिए था. यहां पर चुनाव लड़ने की कोई वजह नहीं थी.

Also Read: नंदीग्राम में महासंग्राम, CM ममता बनर्जी के सामने BJP के शुभेंदु अधिकारी, दीदी के लिए नंदीग्राम कितना लकी?

Posted bY : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola