ePaper

पश्चिम बंगाल : पानागढ़ आर्मी कैंप का एंबुलेंस गुड़ाप में दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 घायल 

Updated at : 26 Oct 2023 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : पानागढ़ आर्मी कैंप का एंबुलेंस गुड़ाप में दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 घायल 

हुगली जिले के गुडाप के पास 19 नंबर हाईवे पर पानागढ़ आर्मी कैंप की एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें एक जवान की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं. ये सभी सेना के जवान हैं. एंबुलेंस में कुल सात लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के पानागढ़ आर्मी कैंप का एक एंबुलेंस बृहस्पतिवार (26 अक्टूबर) को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हुगली जिले के गुडाप के पास 19 नंबर हाईवे पर हुई इस दुर्घटना में सेना के एक जवान की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं. ये सभी सेना के जवान हैं. एंबुलेंस में कुल सात लोग मौजूद थे. इनमें से पांच को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अनामय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मृतक जवान का नाम राकेश कुमार है. राकेश कुमार पानागढ़ आर्मी कैंप में हवलदार था. घटना की सूचना मिलने पर पानागढ़ आर्मी कैंप के अधिकारी और जवान घायलों का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे. सेना के सूत्रों ने बताया कि घटना हुगली जिले के गुड़ाप थाना के कंसारीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. हुगली जिला ग्रामीण पुलिस ने सड़क किनारे पलटी क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में सवार सभी पांच लोगों को इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाईपास स्थित अनामय अस्पताल में भेज दिया. घायलों में दो की हालत अब भी गंभीर है.

कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल जा रही थी एंबुलेंस

इधर, पुलिस ने बताया कि सेना की एंबुलेंस पानागढ़ से कोलकाता की ओर जा रही थी. नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. कार में सवार पांच लोगों को बर्दवान भेजा गया. बता दें कि पश्चिम बर्दवान के पानागढ़ आर्मी कैंप से एंबुलेंस कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में यह घटना हो गई.

Also Read: West Bengal : तीन ट्रेनों का पानागढ़ में ठहराव, अप सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को सांसद ने दिखायी हरी झंडी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola