पंचायत चुनाव : मतदान से पहले मुर्शिदाबाद में बम बनाते समय एक और मौत, पुलिस को शव के पास मिला विस्फोटक

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के पहले हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बम बनाने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है और ऐसे में लोगों की मौत की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती नजर आ रही है.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले ही खूनी हिंसा का खेल जारी है. एक बार फिर मुर्शिदाबाद में बम बनाने के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई. गुरुवार को बेलडांगा के भावता-1 ग्राम पंचायत के महेशपुर इलाके के खेत में एक शव पड़ा मिला. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम कमाल शेख है. वह उसी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय निवासियों के सूत्रों के मुताबिक मौके से बम मसाले और अन्य उपकरण बरामद किये गये हैं.
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, गुरुवार की सुबह कमल का शव महेशपुर जंक्शन से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क के किनारे पड़ा मिला. शव को देखकर उसके परिजनों ने अनुमान लगाया कि कमल की मौत बम विस्फोट में हुई है. मृतक के भाई रिपोन शेख ने कहा, वह कल रात घर से निकला था. दो लोगों ने उसे घर से बुलाया था जिन्हें हम नहीं जानते. स्थानीय निवासियों का दावा है कि घटनास्थल पर बम का एक टुकड़ा मिला है. पुलिस ने मौके से बम बनाने का मसाला भी बरामद किया है. इसके अलावा फूटे बम के कुछ टुकड़े भी बरामद किये गये है.
Also Read: बंगाल पंचायत चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार के पति व पार्टी उपाध्यक्ष की हत्या, गोली का मिला खोल
मुर्शिदाबाद पुलिस जिला अधीक्षक सुरिंदर सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि व्यक्ति की मौत बम बनाते समय विस्फोट में हुई है. अधिक जानकारी शव के पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी. गौरतलब है कि शनिवार 24 जून को बेलडांगा के बागानपारा इलाके में बम बनाते समय अलीम विश्वास नाम के एक स्थानीय निवासी की मौत हो गई. शक्तिपुर थाने के बेलडांगा-2 ब्लॉक के कोरलपुकुर इलाके में मंगलवार रात हुए विस्फोट में सालार निवासी जमीरुल शेख और शेरफुल मोल्ला घायल हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




