ePaper

एक साथ 5 सीट पर चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, भाजपा की चुनौती पर तृणमूल नेता ने किया पलटवार

Updated at : 21 Feb 2021 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
एक साथ 5 सीट पर चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, भाजपा की चुनौती पर तृणमूल नेता ने किया पलटवार

West Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को भाजपा (BJP) ने चुनौती दी थी कि यदि उन्हें (ममता को) अपनी जीत का भरोसा है, तो वह केवल नंदीग्राम (Nandigram) से चुनाव लड़ने की घोषणा करें. इस पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पलटवार करते हुए कहा कि भगवा दल पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम बताये.

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को सिर्फ पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम (Nandigram) से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी, तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पलटवार करने में देरी नहीं की. पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद सौगत राय ने कहा कि ममता चाहेंगी, तो एक साथ 5 सीट पर चुनाव लड़ेंगी. भाजपा के कहने पर तय नहीं होगा कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगी.

साथ ही सौगत राय ने नंदीग्राम के नेता और पूर्व विधायक शुभेंदु अधिकारी को चुनौती दी कि हिम्मत है, तो वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नंदीग्राम में सामना करें. श्री राय ने कहा कि भाजपा यह तय नहीं कर सकती कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी कहां से चुनाव लड़ेंगी. यह खुद ममता बनर्जी तय करेंगी कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगी, कहां से नहीं. वह जो कहेंगी, वही होगा.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा ने चुनौती दी थी कि यदि उन्हें (ममता को) अपनी जीत का भरोसा है, तो वह केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की घोषणा करें. इस पर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि भगवा दल पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम बताये.

Also Read: Bengal Chunav 2021: TMC के नये स्लोगन में पूजा की थाल, रसगुल्ला और…, क्या हैं इसके मायने

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करके कहा कि क्या बनर्जी यह घोषणा करेंगी कि वह केवल नंदीग्राम से लड़ेंगी. इसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा नंदीग्राम से अपने उम्मीदवार और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने से क्यों डर रही है.

भाजपा ने अभी नंदीग्राम सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में उसका कहना है कि वह अपना मुख्यमंत्री राज्य में सत्ता में आने के बाद चुनेगी. ममता बनर्जी ने जनवरी में एक रैली में घोषणा की थी कि वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी.

Also Read: ममता के मंत्री ने बढ़ायी तृणमूल की मुश्किलें, नदिया में बोल आये जय श्री राम, जय श्री राम, जय श्री राम
तृणमूल ने पूछा-नंदीग्राम में ममता के खिलाफ किसे उतारेगी भाजपा

तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि भाजपा नंदीग्राम से अपने उम्मीदवार और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने में क्यों डर रही है. भाजपा पहले यह घोषणा करे कि वह नंदीग्राम में ममता बनर्जी के खिलाफ किसे उतारेगी. हम बड़ी जीत (हासिल करने) की ओर हैं. राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola