Cash के साथ अरेस्ट Jharkhand Congress के 3 निलंबित विधायकों समेत 5 आरोपी बंगाल के हावड़ा कोर्ट में पेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2022 5:57 PM
Jharkhand News : पश्चिम बंगाल के ग्रामीण हावड़ा के पांचला में बेहिसाबी नकदी के साथ गिरफ्तार झारखंड कांग्रेस के विधायकों को हावड़ा की अदालत में पेश किया गया. इनमें जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कुमार प्रतीक और चंदन कुमार शामिल हैं.
Jharkhand News : पश्चिम बंगाल के ग्रामीण हावड़ा के पांचला में वाहन जांच के क्रम में बेहिसाबी नकदी के साथ शनिवार रात को हिरासत में लिए गए झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक सहित पांच आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया. इनके पास से करीब 49 लाख 37 हजार 300 रुपये बरामद किये गये थे. इन आरोपियों में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कुमार प्रतीक और चंदन कुमार शामिल हैं. आपको बता दें कि झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है.
हिरासत के बाद किए गए गिरफ्तार
झारखंड के तीनों कांग्रेस विधायकों से शनिवार रात को पूछताछ करने के बाद नकदी से संबंधित कागजात और संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद रविवार दोपहर विधायक सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने ये यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों पर आईपीसी 420/120 बी /171 ई/ 34 के अलावा 8/ 9 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल, कुमार प्रतीक और चंदन कुमार आरोपियों में शामिल हैं. इन सभी आरोपियों को हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब पूरी घटना की जांच सीआईडी करेगी.
जामताड़ा विधायक की गाड़ी से मिले कैश
हावड़ा पुलिस को खबर मिली थी कि पांचला से झारखंड नंबर की एक गाड़ी गुजरनेवाली है. इस गाड़ी में भारी-भरकम कैश होने की सूचना थी. सूचना मिलते ही रानीहाटी मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग की गयी. इस दौरान झारखंड नंबर की एक गाड़ी रोकी गयी. उस गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड लगा हुआ था. इस गाड़ी में तीन विधायक, एक चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे. जब गाड़ी की तलाशी ली गयी, तो गाड़ी की डिक्की में बेहिसाबी नकदी मिलते ही सभी को हिरासत में ले लिया गया. मशीन से कैश की गिनती शनिवार रात तीन बजे तक चली.
रिपोर्ट : कुंदन झा, हावड़ा, पश्चिम बंगाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










