ePaper

मुझे दर्द की परवाह नहीं, व्हील चेयर पर बैठकर घर-घर में जाऊंगी, साजिश करने वालों की हार तय...

Updated at : 14 Mar 2021 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
मुझे दर्द की परवाह नहीं, व्हील चेयर पर बैठकर घर-घर में जाऊंगी, साजिश करने वालों की हार तय...

Mamata Banerjee Latest News: पश्चिम बंगाल चुनाव में हाई-वोल्टेज प्रचार का दौर शुरू हो चुका है. रविवार को सीएम ममता बनर्जी ने भी एलान कर डाला कि वो अपनी चोट की फिक्र नहीं करते हुए राज्य में चुनाव प्रचार करेंगी.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Latest News: बंगाल चुनाव में हाई-वोल्टेज प्रचार शुरू हो चुका है. रविवार को सीएम ममता बनर्जी ने भी एलान कर डाला कि वो अपनी चोट की फिक्र नहीं करते हुए राज्य में चुनाव प्रचार करेंगी. रविवार को कोलकाता में टीएमसी ने पदयात्रा का आयोजन किया. पदयात्रा गांधीमूर्ति से हाजरा के लिए निकाली गई थी. इस पदयात्रा में रविवार को सीएम ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर बैठकर शामिल हुईं. पदयात्रा के बाद अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने कई बातों का एलान किया.

Also Read: बंगाल चुनाव में आडवाणी की एंट्री: नंदीग्राम में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी, किया बड़ा खुलासा
व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार: ममता बनर्जी

पदयात्रा के बाद ममता बनर्जी ने जनसभा को संबोधित किया. संबोधन में ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कभी चोट की परवाह नहीं की है. अपनी जिंदगी में ना कभी झुकी हैं और ना ही कभी झुकेंगी. टूटे पैर से ही समूचे बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगी. जनता के बीच व्हीलचेयर पर पहुंचेगी. इस बार बंगाल में टूटे पैर से ही खेला होगा. उन्होंने जनसभा को संबोधन के दौरान बीजेपी पर भी खूब निशाना साधा. इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने नंदीग्राम की जनता को शुक्रिया कहते हुए जीत का दावा कर डाला.

Also Read: West Bengal Election 2021: नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमले के सबूत नहीं, आयोग ने माना हादसा
बंगाल में साजिश करने वालों की हार: सीएम ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में साजिश करने वालों की हार होगी. ममता के मुताबिक पश्चिम बंगाल में एक बार फिर टीएमसी की जीत होगी. वो दर्द सहकर भी जनसभा करेंगी. बताते चलें कि नंदीग्राम में नामांकन के बाद सीएम ममता बनर्जी चोटिल हो गई थीं. इसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था. 48 घंटे बाद ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी. ममता बनर्जी के चुनावी सभा में शामिल होने पर कयास लग रहे थे. रविवार को टीएमसी की पदयात्रा में सारे कयासों पर ब्रेक लग गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola