Assembly Election 2021 LIVE Rally : खेला होबे से बंगाल की जनता नहीं डरती हैं, अमित शाह ने ममता पर किया वार
Bengal Election Live rally today : मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने झरग्राम, कूचबिहार, डायमंड हॉर्बर सहित कई जिलों के अधिकारियों का तबादला किया है. इससे पहले, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुरुलिया की रैली में कहा कि चुनाव के दिन एक भी गुंडे आपको नहीं दिखेंगे. बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. बंगाल के चुनावी समर में अब मिथुन चक्रवर्ती भी कूद पड़े हैं. मिथुन बीजेपी कैंडिडेट के पक्ष में बांकुड़ा में रोड शो कर रहे हैं. बीजेपी और टीएमसी ने अंतिम दिन प्रचार अभियान के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इधर, दक्षिण 24 परगना में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पीएम केयर फंड (PM Cares Fund) का हिसाब पहले देना चाहिए. West Bengal Vidhan sabha Election 2021 से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहिए…
राजनाथ का वार
ममता बनर्जी पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने निशाना साधा है. राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार आने पर घोटालेबाजों को जेल में डाला जाएगा. राजनाथ ने आगे कहा कि ममता दीदी अब आपकी दादागिरी नहीं चलेगी.
खेला होबे से हम डर जाएंगे क्या- अमित शाह का सवाल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अरे दीदी आप हमें क्या डराती हो, खेला होबे से हम डर जाएंगे क्या.दीदी आपको मालूम नहीं है, बंगाल का छोटा बच्चा भी फुटबॉल खेलता है, आपके ‘खेला होबे’ से कोई नहीं डरता.
राजनाथ सिंह ने कहा..
राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में हमारे 150-200 कार्यकर्ता मारे गए हैं. राज्य में रोज टीवी पर दिखाया जाता है कि बम बनाया जा रहा है. सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर क्राइम पर कंट्रोल किया जाएगा.
इन पर कार्रवाई
मतदान से दो दिन पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने एडीजी (वेस्टर्न जोन) संजय सिंह, कोलकाता पुलिस डीसी (साउथ) सुधीर निलकांतम, कूचबिहार के एसपी के.कानन, डायमंड हॉर्बर के एसपी अभिजीत बनर्जी, झारग्राम के डीएम (डीईओ) आइशा रानी को हटाया गया है.
चैतन्य महाप्रभु की धरती में अब बम के धमाके सुनाई देते हैं: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस बंगाल की धरती पर चैतन्य महाप्रभु का वचन सुनाई देता था आज इस धरती पर बम के धमाके सुनाई देते हैं. आज बंगाल की कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से धवस्त हो चुकी है.
कुर्मी भाइयों को नौकरी देने का वादा है – अमित शाह
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमने 250 BPO के जरिये यहां के आदिवासी और कुर्मी भाइयों को नौकरी देने का वादा किया है. हर घर मे 5 साल में कम से कम एक रोजगार भाजपा की सरकार देगी. शाह ने आगे कहा कि आप लोगों को गंभीर बीमारी आने पर कोलकाता जाना पड़ता है. हमने तय किया है कि जंगलमहल में हम नया एम्स बनाकर, आदिवासी और कुर्मी भाइयों को स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं देंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए