ePaper

Bengal Chunav 2021 : चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में निकले बीजेपी कैंडिडेट का दावा- ममता के हाथ से खिसक जाएगी सत्ता

Updated at : 20 Mar 2021 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में निकले बीजेपी कैंडिडेट का दावा- ममता के हाथ से खिसक जाएगी सत्ता

Bengal News in Hindi : भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारी काफी जोरों- शोरों से शुरू कर दी है और कमर कास मैदान में आ चुके हैं .इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा माटिगड़ा -नक्सलबाड़ी विधानसभा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने प्रचार प्रसार की शुरुआत कीउन्होंने कहा भाजपा सरकार के कारण देश के सभी राज्य काफी तेजी से विकसित हो रहे हैं.

विज्ञापन

खोरीबाड़ी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपनी कमर कस ली है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जोर शोर से अपनी तैयारियां में जुट गयी है. इसके लिए पार्टी ने अब प्रचार भी तेज कर दिया है.

इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा माटिगड़ा -नक्सलबाड़ी विधानसभा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने प्रचार प्रसार की शुरुआत की. इससे पूर्व माटिगड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने नक्सलबाड़ी श्मशान कालीबाड़ी में पूजा अर्चना की.

इसके बाद नक्सलबाड़ी बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान आनंदमय बर्मन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बंगाल की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने वाली है और तृणमूल कांग्रेस का सफाया हो जायेगा. उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल काग्रेस को सत्ता से जाने का वक्त अब आ गया है

इसके साथ ही उन्होंने कहा की राज्य का विकास तभी संभव है, जब वहां स्थिर सरकार हो और वह उद्योगों को विकसित करने के लिए अग्रसर हो.भाजपा की सरकार ने बहुत कम दिनों में राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं.

उन्होंने कहा भाजपा सरकार के कारण देश के सभी राज्य काफी तेजी से विकसित हो रहे हैं. इसके बावजूद बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा को बदनाम करने में जुटी हुई है.उन्होंने कहा बंगाल में अब भाजपा की लहर तेज हो गई है.उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना पूरा मन बना चुकी है.

Also Read: Bengal Election 2021: विकास करने में ममता सरकार हर मोर्चे पर फेल, जनता सिखाएगी सबक- संयुक्त मोर्चा के कैंडिडेट अशोक भट्टाचार्य का बयान

Posted By – Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola