Bengal Election 2021: विकास करने में ममता सरकार हर मोर्चे पर फेल, जनता सिखाएगी सबक- संयुक्त मोर्चा के कैंडिडेट अशोक भट्टाचार्य का बयान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Mar 2021 11:24 AM
bengal news in Hindi : वाम - कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मलेन में पिछले 5 वर्षों में उनके द्वारा शहर के विकास के लिए किये गए कार्यों का लेखा जोखा पेश किया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा राज्य सरकार ने शहर में नए फ्लाईओवर या महानंदा नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए कोई काम नहीं किया.
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी विधानसभा सीट के वाम – कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मलेन में पिछले 5 वर्षों में उनके द्वारा शहर के विकास के लिए किये गए कार्यों का लेखा जोखा पेश किया. सीपीएम पार्टी कार्यालय अनिल विश्वास भवन में संवाददाता सम्मेलन में रिकॉर्ड कार्ड जारी करते हुए उन्होंने कहा उन्हें काम करते समय हमेशा राज्य सरकार से बाधाओं का सामना करना पड़ा.
श्री भट्टाचार्य ने वाममोर्चा की सरकार में सिलीगुड़ी में हुए विकास कार्यों एंव तृणमूल के शासन में सिलीगुड़ी के विकास कार्यों का लेखा जोखा रखते हुए तृणमूल के शासन के दौरान काम करने में उन्हें जिन बाधाओं का सामना करना पड़ा सभी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा प्रत्येक मामले में उन्हें आर्थिक संकट और राज्य सरकार की वंचना सहनी पड़ी.
अशोक भट्टाचार्य ने कहा हर क्षण उन्होंने बाधाओं से संघर्ष किया. अपने शासनकाल में उन्होंने शहर में बहुत काम किया है, पर राज्य सरकार ने विकास का काम नहीं किया है. उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर और वाम विधायक के रूप अपने दम पर सिलीगुड़ी का विकास का. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा राज्य सरकार ने शहर में नए फ्लाईओवर या महानंदा नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए कोई काम नहीं किया.
इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर अपरिकल्पित योजनाएं लागू कर शहर के विकास की गति धीमा करने का आरोप लगाया. संवाददाता सम्मेलन में सीपीएम के दार्जिलिंग जिला सचिव मण्डली के सदस्य जीवेश सरकार, कांग्रेस नेता जीवन मजुमदार समेत कई अन्य नेता मौजूद थे.
सिलीगुड़ी विधानसभा सीट के संयुक्त मोर्चा उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. शुक्रवार सुबह उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के 18 वार्ड में चुनाव प्रचार किया. चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ भारी संख्या में सीपीएम पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. प्रचार के दौरान वे घर-घर जाकर लोगों से बात कर रहे थे और लोगों की शिकायतेँ व सुझाव सुन रहे थे. अशोक भट्टाचार्य ने लोगों से वादा किया कि अगर वह फिर से चुनाव जीतते हैं तो इन सभी समस्याओं का हल हो जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल से हटाने का आह्वान किया.
Posted By- Aditi Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










