Live Updates

Bengal Chunav 2021 LIVE Updates: ‘चुनाव के वक्त बीजेपी के लिए काम करने लगती है पुलिस’- रैली में ममता बनर्जी ने Bengal Police पर उठाया सवाल

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह Live |सीएम ममता लाइव रैली |पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 Updates : बंगाल चुनाव २०२१ में चौथे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सिंगूर में रोड शो शुरु हो गया है. आज शाह राज्य में चार रोड शो करेंगे. बंगाल चुनाव में नंदीग्राम के बाद सिंगूर सबसे चर्चित सीट माना जा रहा है. ममता बनर्जी भी उत्तर बंगाल एक रैली को संबोधित कर रही हैं. ममता ने कहा कि ऐसा खेल करो कि बीजेपी मैदान से बाहर हो जाए. वहीं टीएमसी के पक्ष में आज जया बच्चन दमदम में रोड शो करेंगी, जबकि अधीर रंजन चौधरी और विमान बसु संयुक्त रूप से एक जनसभा करेंगे. बता दें कि बंगाल में 10 अप्रैल को चौथे चरण का चुनाव है. Assembly Election 2021 से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

विज्ञापन

शाह ने कहा

डोमजूर में रोड शो के बाद अमित शाह ने कहा है कि आज मैं यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव बनर्जी का प्रचार करने आया हूं. मेरा रोड शो एक ही पंचायत में हुआ. मुझे पूरा विश्वास है राजीव जी प्रचंड बहुमत से इस सीट पर कमल खिलाएंगे.

ममता बनर्जी ने बंगाल पुलिस पर सवाल उठाया

ममता बनर्जी ने बंगाल पुलिस पर सवाल उठाया है. ममता ने कहा है कि चुनाव के वक्त पुलिस भी बीजेपी के लिए काम करने लगती हैं. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि आप लोग वोट दो, चुनाव बाद सबको देख लूंगी.

ममता ने बीजेपी पर बोला हमला

ममता बनर्जी ने सांसद के विधायक इलेक्शन में खड़े होने पर भी फिर तंज कसा है. वहीं ममता बनर्जी ने इस जनसभा से अपनी जीत का दावा किया है. ममता बनर्जी ने कहा, तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है. इन वोटिंग को देखकर मुझे विश्वास है कि हम ही जीत रहे हैं. बीजेपी तो टीएमसी की जीत के करीब भी नहीं पहुंच पायेगी.

अभिषेक का पीएम पर हमला

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी राशन नहीं, सिर्फ भाषण देते हैं. बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी टूटा हुआ ऑडियो कैसेट की तरह हैं, जे बार बार एक ही जैसे बजते हैं. अभिषेक ने कहा कि आप सभी लोग चुनाव जीताकर हमारे कैंडिडेट को भेजें.

ममता ने कहा

उत्तर बंगाल की एक रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे रहते हुए बंगाल में कोई एनपीआर लागू नहीं कर सकता है. ममता ने कहा कि बीजेपी इस बार स्टेडियम से बाहर हो जाएगी.

रोड शो शुरू

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सिंगूर में रोड शो शुरू हो गया है. शाह चौथे चरण के चुनाव से पहले बंगाल में प्रचार करने आए हैं. अमित शाह आज चार रोड शो करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola