ePaper

Bengal Election 2021: क्या MHA के इशारे पर हो रहा है ममता बनर्जी का फोन टेप? अमित शाह ने कही ये बात

Updated at : 20 Apr 2021 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021: क्या MHA के इशारे पर हो रहा है ममता बनर्जी का फोन टेप? अमित शाह ने कही ये बात

Bengal Chunav 2021 Latest News: टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के केंंद्र द्वारा फोन टैप के आरोप पर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है. अमित शाह ने कहा है कि यह बातें तथ्यात्मक नहीं हैं अगर उन्हें फिर भी लगता है कि उनका फोन टैप हुआ है तो जांच करा लें. बता दें कि ममता बनर्जी ने शीतलकुची मामले में एक ऑडियो वायरल होने के बाद बीजेपी और केंंद्र पर फोन टैप का आरोप लगाया था.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021: टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के केंंद्र द्वारा फोन टैप के आरोप पर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है. अमित शाह ने कहा है कि यह बातें तथ्यात्मक नहीं हैं अगर उन्हें फिर भी लगता है कि उनका फोन टैप हुआ है तो जांच करा लें. बता दें कि ममता बनर्जी ने शीतलकुची मामले में एक ऑडियो वायरल होने के बाद बीजेपी और केंंद्र पर फोन टैप का आरोप लगाया था.

आजतक टीवी से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि दीदी को इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर ही कोई बयान देना चाहिए. शाह ने कहा कि अगर उन्हें लगता है तो हमें लिखकर दें, हम जांच कराकर बता देंगे कि किसने ऑडियो लीक किया. गृहमंत्री ने इस दौरान कहा कि मीडिया को उनके बोलने पर भी सवाल पूछना चाहिए.

दीदी ने चंडीपाठ में देरी कर दी- अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी के चंडीपाठ करने पर भी कटाक्ष किया. शाह ने कहा कि दीदी ने इसमें देरी कर दी, अब यह अगली बार काम आएगा. अमित शाह ने टीएमसी सरकार पर बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यहां जनता इससे अब थक गई है.

Also Read: ममता बनर्जी ने लगाया बीजेपी पर Phone Tapping का आरोप, जानिए भारत में फोन टैप करने का क्या है नियम
ममता ने लगाता था आरोप

शीतलकुची मामले में टीएमसी जिलाध्यक्ष के साथ सीएम ममता बनर्जी का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर ममता बनर्जी सीआईएसएफ के गोली से मारे गए लोगों के जुलूस निकालने की बात कह रही है. टीएमसी सुप्रीमो ने ऑडियो लीक के लिए अमित शाह और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और सीआईडी जांच कराने की बात कही. कूचबिहार के शीतलकुची में चौथे चरण के मतदान के दिन बूथ पर सीआईएसएफ की फायरिंग में चार मतदाताओं की मौत हो गई.

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola