ePaper

हावड़ा स्टेशन से 40 किलो गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

Updated at : 07 Feb 2020 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा स्टेशन से 40 किलो गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

हावड़ा : हावड़ा स्टेशन से तीन व्यक्ति को 40 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी है. आरोपियों के नाम भीम शंकर दूबे, कुंदन कुमार दूबे व पूर्णिमा देवी हैं. तीनों बिहार के भोजपुर जिले के सलेमपुुर के रहनेवाले हैं. आरपीएफ पोस्ट हावड़ा नार्थ एसटीएफ / एचडब्ल्यूएच और आरपीएफ […]

विज्ञापन

हावड़ा : हावड़ा स्टेशन से तीन व्यक्ति को 40 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी है. आरोपियों के नाम भीम शंकर दूबे, कुंदन कुमार दूबे व पूर्णिमा देवी हैं.

तीनों बिहार के भोजपुर जिले के सलेमपुुर के रहनेवाले हैं. आरपीएफ पोस्ट हावड़ा नार्थ एसटीएफ / एचडब्ल्यूएच और आरपीएफ / सीआइबी / एचडब्ल्यूडब्ल्यू विभाग ने यह छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया. प्लेटफार्म संख्या 22 से इन सबों की गिरफ्तारी हुई है. जानकारी के अनुसार, आरपीएफ को खबर मिली थी कि तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर हावड़ा स्टेशन पहुंचनेवाले हैं.

इसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त रजनीश त्रिपाठी ने तुरंत एक टीम का गठन किया. सभी जगहों पर आरपीएफ जवान व अधिकारियों को तैनात किया गया. सफलता हाथ लगी और 22 नंबर प्लेटफार्म के 22 नंबर पिलर के पास से तीन आरोपियों को गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त की हुई गांजा की कीमत ढाई लाख के आस-पास बतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola