ePaper

गलत हो रहा है एंटीबायोटिक्स का प्रयोग...जानें

Updated at : 27 Feb 2018 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
गलत हो रहा है एंटीबायोटिक्स का प्रयोग...जानें

देश में चिकन की मांग में भारी इजाफा हुआ है और मांग के कारण चिकन को तेजी से बड़ा करने और उसे बीमारियों से बचाने के लिए पोल्ट्री फार्म्स में मुर्गियों को अंधाधुंध एंटीबायोटिक्स दिये जाने लगे हैं. इसका नतीजा यह है कि बहुत से एंटीबायोटिक्स के प्रति बैक्टीरिया और वायरस में प्रतिरोध बढ़ रहा […]

विज्ञापन

देश में चिकन की मांग में भारी इजाफा हुआ है और मांग के कारण चिकन को तेजी से बड़ा करने और उसे बीमारियों से बचाने के लिए पोल्ट्री फार्म्स में मुर्गियों को अंधाधुंध एंटीबायोटिक्स दिये जाने लगे हैं. इसका नतीजा यह है कि बहुत से एंटीबायोटिक्स के प्रति बैक्टीरिया और वायरस में प्रतिरोध बढ़ रहा है और ये कई केसेज में बेअसर साबित हो रहे हैं.

सेंटर फॉर साइंस एंड इन्वायरनमेंट ने एक स्टडी में कहा है कि भारत में चिकन में एंटीबायोटिक्स की मात्रा बेहद ज्यादा है और यह इंसानी सेहत के लिए खतरनाक है. विशेषज्ञों का कहना है कि एंटीबायोटिक्स किसी प्राणी को बीमारी होने पर दिये जाते हैं, न कि रोग से बचाव या ग्रोथ के लिए. बेवजह दवाएं देने से उस प्राणी पर तो इनका दुष्प्रभाव पड़ता ही है, उसे खानेवाले इंसान के शरीर में भी बिना जरूरत के दवाएं पहुंच जाती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola