ePaper

वैलेंटाइंस डे आज : दुनियाभर में मशहूर है हीर-रांझा की कहानी

Updated at : 14 Feb 2018 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
वैलेंटाइंस डे आज : दुनियाभर में मशहूर है हीर-रांझा की कहानी

रांझा बचपन से ही अपने सपनों की शहजादी के बारे में सोचा करता था. एक दिन एक पीर ने उसे बताया कि तुम्हारे सपनों की शहजादी हीर है. यह सुन रांझा अपनी हीर की तलाश में निकल पड़ा. हीर जब मिली तो वह भी उस पर रीझ गयी और उसे अपने घर में नौकरी पर […]

विज्ञापन
रांझा बचपन से ही अपने सपनों की शहजादी के बारे में सोचा करता था. एक दिन एक पीर ने उसे बताया कि तुम्हारे सपनों की शहजादी हीर है. यह सुन रांझा अपनी हीर की तलाश में निकल पड़ा. हीर जब मिली तो वह भी उस पर रीझ गयी और उसे अपने घर में नौकरी पर रखवा दिया. हीर के चाचा को जब दोनों के इश्क की भनक लगी तो उसने हीर की शादी करवा दी.
गम में डूबा रांझा फकीर बन कर गांव-गांव घूमने लगा. एक दिन वह हीर के दरवाजे पर पहुंच गया. अब रांझा रोजाना उसके घर भीख मांगने पहुंच जाता. मगर जल्द हीर की भाभी को इनका राज पता चल गया. फिर रांझा गांव छोड़कर चला गया. उसकी जुदाई में हीर बीमार हो गयी. जब हकीमों से उसका इलाज न हुआ, तो हीर के ससुर ने रांझे को फकीर समझ बुलाया.
रांझा ने हीर के सिर पर हाथ रखा तो हीर की चेतना लौट आयी. मगर जल्द फकीर रांझा का राज खुल गया. गांव वालों ने रांझा को पीट कर भगा दिया. जब राजा को उसकी कहानी मालूम हुई तो उसने हीर के पिता को दोनों की शादी करा देने का आदेश दिया. राजा के डर से हीर का पिता राजी तो हो गया, लेकिन उसने चुपके से हीर को जहर दे दिया. जब रांझा को हीर के मरने की खबर मिली, तो उसने भी वहीं दम तोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola