Video : आप मेरी किडनी ले लो, बच्ची ने प्रेमानंद महाराज से कहा
Published by : Amitabh kumar Updated At : 16 Oct 2025 6:05 AM
Video : आप मेरी किडनी ले लो, बच्ची ने प्रेमानंद महाराज से कहा
Video : प्रेमानंद महाराज की सेहत को लेकर उनके भक्त चिंतित हैं. इस बीच एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक बच्ची महाराज से कह रही है कि आप मेरी किडनी ले लो. आप भी देखें ये दिल छू लेने वाला वीडियो.
Video : सोशल मीडिया में एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बच्ची प्रेमानंद महाराज से बात करती नजर आ रही है. वीडियो को देखकर कुछ भक्तों की आंखों में आंसू आ रहे हैं. वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंता लोगों में बढ़ गई थी. इस दौरान उनके आश्रम ने पुष्टि की है कि वह ठीक हैं और अपनी दिनचर्या जारी रख रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
आप मेरी किडनी ले लो, बच्ची ने प्रेमानंद महाराज से कहा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्ची माथे पर बड़ा सा टीका लगाए हुए है. वह प्रेमानंद महाराज से बात कर रही है. इस दौरान वह कहती है कि आप मेरी किडनी ले लो. दुनिया को आपकी बहुत जरूरत है. इतना कहते हुए उसकी आवाज रोने वाली हो गई और वह रोने भी लगी. इसके जवाब में महाराज ने कहा कि आपका आशीर्वाद की हमारा काम करेगा. हमारी यही किडनी काम करेगी. बहुत सुंदर…बहुत सुंदर…
यह भी पढ़ें : Premanand Ji Maharaj Health Update : प्रेमानंद महाराज की कैसी है सेहत, आया ताजा अपडेट
प्रेमानंद महाराज ने अपने स्वास्थ्य के बारे में क्या दी है जानकारी?
संत प्रेमानंद महाराज ने बताया कि वे डायलिसिस करा रहे हैं और अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली के अनुसार दिनचर्या निभा रहे हैं. उन्होंने अपने भक्तों से अपील की कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है, इसलिए किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. महाराज ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी देखभाल के लिए कई भक्तों ने किडनी दान करने के प्रस्ताव दिए, लेकिन उन्होंने सभी को अस्वीकार कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










