Viral Video : थेम्स नदी में पैर डुबोने का वीडियो वायरल, यूजर्स में छिड़ी बहस–कौन है यह शख्स?

Updated:
विज्ञापन
Thames river Viral Video

थेम्स नदी का वीडियो वायरल (Photo: X)

Viral Video : लंदन के बीचों–बीच बहने वाली थेम्स नदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने पैर धोता नजर आ रहा है. इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. वाटर सेफ्टी को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : लंदन के बीचों–बीच बहने वाली थेम्स नदी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खूब शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति नजर आ रहा है जो संभवतः दक्षिण एशियाई मूल का है. वह नदी के किनारे एक फेमस पर्यटन स्थल के पास खड़ा है और बीच-बीच में अपने पैर पानी में डुबोता हुआ नजर आता है. इस वीडियो को  देखकर यूजर गुस्से में हैं. वे वाटर सेफ्टी को लेकर बात करते दिख रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

सोशल मीडिया पर यूजर लगातार दे रहे हैं रिएक्शन

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रिएक्शन दिया. कई यूजर ने कहा कि यह साबित करने का कोई सबूत नहीं है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भारतीय है. दूसरे यूजर ने पूछा, “आपने कैसे तय कर लिया कि वह भारतीय है? पड़ोसी देशों के लोगों के भी ऐसे ही चेहरे होते हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “खुद भारतीय होकर किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें, जिससे देश की छवि खराब हो.”

कुछ यूजर ने तर्क दिया कि अगर यही काम कोई श्वेत व्यक्ति करता, तो मामला इतना बड़ा नहीं बनता. एक यूजर ने लिखा, “नदियों और समुद्र में पैर भिगोना एक परंपरा जैसा है.” एक अन्य ने कहा, “हो सकता है घूमते-घूमते उसके पैर दर्द कर रहे हों. लोग तो नदियों में तैराकी भी करते हैं.”

प्रदूषण को लेकर भी चिंता

लंदन की पहचान मानी जाने वाली थेम्स नदी बिल्कुल साफ नहीं है. द गार्जियन के मुताबिक, पानी की जांच में E. coli का स्तर पर्यावरण एजेंसी द्वारा “खराब” श्रेणी के लिए तय सीमा से 10 गुना अधिक पाया गया. River Action ने चेतावनी दी है कि सीवेज बहाव और गलत तरीके से जुड़े घरों का गंदा पानी प्रदूषण के बड़े कारण हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola