West Bengal Election 2021: रणक्षेत्र बना SN Banerjee रोड, ‘नबान्न’ घेराव करने जा रहे छात्रों पर बरसी लाठियां
Published by : Prabhat khabar digital desk Updated At : 11 Feb 2021 8:41 PM
West Bengal Election 2021: रणक्षेत्र बना SN Banerjee रोड, ‘नबान्न’ घेराव करने जा रहे छात्रों पर बरसी लाठियां
आज पश्चिम बंगाल का एसएन बनर्जी रोड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. लेफ्ट छात्रों द्वारा बुलाये गये आंदोलन को रोकने के लिए पुलिस को आंदोलन में शामिल युवाओं पर आंसू गैस के गोले दागने पड़े. पानी की बौछार करनी पड़ी. इसमें कई लोग घायल हो गये. दरअसल पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी और बीजेपी लगातार रैली और रोड शो के जरिये बंगाल में अपनी ताकत का अहसास करा रहे हैं. इसी तर्ज पर विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराने से पहले वामदलों ने अपने छात्र संगठनों को जीवंत आंदोलन के लिए तैयार कर लिया है. गुरुवार को वामपंथी छात्रों के आह्वान पर राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ का घेराव करने जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो एसएन बनर्जी रोड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए