Viral Video: शराबी को घर छोड़ते बाघ का वीडियो वायरल, असली या AI?

Updated:
विज्ञापन
drunkard and tiger

शराबी को घर छोड़ते बाघ का वायरल वीडियो, फोटो एक्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने तहलका मचा रखा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक खतरनाक बाघ नशे में धुत एक शराबी को खुद उसके घर तक छोड़ने आता है. वीडियो देखकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं. यह असली घटना है या फिर AI की करामात, इस पर यूजर्स ने पूरा विश्लेषण कर दिया है. वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खूंखार बाघ अपने मुंह में दबाकर एक शराबी को घर के अंदर लाता है और फर्श पर छोड़ देता है. दिलचस्प बात यह है कि शराबी इतना नशे में डूबा हुआ दिखाई देता है कि उसे इस बात का एहसास तक नहीं होता कि उसके सामने एक खतरनाक बाघ खड़ा है. होश में आते ही वह बोतल में बची हुई शराब भी एक ही घूंट में पी जाता है.

शराबी को एक घूंट मारते देख बाघ हुआ रफूचक्कर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ शराबी को घर के अंदर लाकर फर्श पर छोड़ देता है. इसी दौरान शराबी बोतल में बची हुई शराब एक झटके में गटक जाता है. यह नजारा देखकर बाघ घबरा जाता है और तुरंत उलटे पांव वहां से भागता नजर आता है. वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही बाघ वहां से निकलता है, शराबी भी किसी तरह खुद को संभालता है और तेजी से भागकर घर के अंदर घुस जाता है.

वीडियो सच है या फिर AI का कमाल

वायरल वीडियो को एक्स हैंडल @DineshRedBull से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया, “शराब में इतनी ताकत होती है कि शराबियों को शेर घर छोड़ने आते हैं.” पहली नजर में वीडियो असली लग सकता है, लेकिन ध्यान से देखने पर समझ आता है कि यह AI की मदद से तैयार किया गया है. हालांकि जिस बारीकी और सफाई से इसे बनाया गया है, उसे देखकर एक बार के लिए असली और नकली में फर्क करना काफी मुश्किल हो जाता है.

वीडियो देख मजे ले रहे लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बाघ के वीडियो को देखकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं. वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, “आप घर में पत्नी से मार खाएगा, इससे अच्छा तो इसे शेर ही खा लेता.” एक अन्य ने लिखा, “आज कल शाराब से ज्यादा, AI में ताकत हो गयी है.” एक अन्य ने लिखा, “AI से पता नहीं लोग क्या क्या करवा रहे हैं.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola